Skip to main content

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति अस्पताल से गायब:नवविवाहिता का शव अस्पताल में स्ट्रेचर पर मिला, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

ग्वालियर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना न्यू कॉलोनी घोसीपुरा मुरार में शुक्रवार की है। ससुराल पक्ष के लोग उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मायका पक्ष जब अस्पताल पहुंचा तो महिला का शव स्ट्रेचर पर पड़ा था। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद महिला का पति अस्पताल में शव को छोड़कर भाग गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची है। शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पड़ताल की जा रही है। ग्वालियर के पिछोर गढ़ी निवासी 20 वर्षीय शालिनी पुत्री देवेन्द्र सिंह राणा का विवाह 27 मई 2025 को मुरार के न्यू कॉलोनी घोसीपुरा निवासी अनुराग सिंह राणा से हुआ था। अनुराग एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करते हैं। शुक्रवार दोपहर को शालिनी के ससुर सतेन्द्र सिंह राणा की नजर पड़ी कि बहू ने फांसी लगा ली है। ससुर ने तत्काल देवेन्द्र सिंह को कॉल कर बताया कि शालिनी ने फांसी लगा ली है और वह उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर आ गए हैं और तुम भी वहां आ जाओ। घटना का पता चलते ही उन्होंने अपने दामाद मीरेन्द्र निवासी जीवाजी नगर को कॉल किया। कॉल मिलते ही मीरेन्द्र ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। यहां पर शालिनी का शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। छह माह पहले शादी हुई थी शादी बताया गया है कि मृतका का विवाह छह माह पूर्व हुआ था और ससुराल पक्ष की मांग पर तीस लाख रुपए की शादी की थी। पर उसके बाद भी शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग शालिनी को कार के लिए परेशान कर रहे थे, जबकि शादी में कैश के साथ ही कार भी दी थी, जिसे उन्होंने बेटी के नाम पर किया था। दामाद का कहना था कि पैसे आपने पिता (बेटी के ससुर) को दिए और कार अपनी बेटी के नाम की है, इसमें मुझे क्या मिला। विवाद के बाद मायके पक्ष के लोग शालिनी को अपने साथ ले गए थे। कुछ दिन पहले ही उसे वापस ससुराल भेजा था। मारपीट कर उसकी हत्या की गई है। उसके गले पर निशान थे। शालिनी का पति हो गया गायब मायके पक्ष का कहना है कि सुबह से शालिनी का पति गायब है और उन्होंने कई बार उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला है, इससे शंका है कि उसने ही शालिनी की हत्या की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/woman-hangs-herself-to-death-husband-missing-from-hospital-136593422.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...