Skip to main content

सरकार की ‘नाक के नीचे’ चोरी…विधानसभा में चंदन पेड़ काटे:हाई लेवल सिक्योरिटी जोन में वारदात; बदमाशों ने एक पेड़ गिराया, दो पर आरी चलाई

मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने तीन पेड़ों को निशाना बनाया। इस वारदात ने विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं क्योंकि इन दिनों शीतकालीन सत्र चल रहा है और विधानसभा के आसपास हाई लेवल सिक्योरिटी है। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सुबह जब अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा पहुंचे तो पार्किंग में लगे चंदन के पेड़ों में से एक पेड़ पूरी तरह कटा मिला। परिसर में लगे दो और चंदन के पेड़ों पर भी आरी चलाने के निशान मिले हैं। इन पेड़ों को गंभीर नुकसान हुआ है। इससे पहले 17 नवंबर को चोर राजधानी के वीवीआईपी 74 बंगला इलाके स्थित डीएफओ ऑफिस के बाहर से चंदन का पेड़ काट ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज देखकर पता करेंगे कि किसने काटे पेड़ विधानसभा परिसर में पेड़ों की कटाई और चोरी की कोशिश ने अधिकारियों के माथे पर बल ला दिया है। सुरक्षा अमला मामले की जांच में जुट गया है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस बोली- सरकार सत्ता के नशे में मदहोश पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से सत्ता के नशे में मदहोश है। जब चंदन के पेड़ों की सुरक्षा विधानसभा में नहीं हो पा रही तो समझ सकते हैं कि सरकार कितनी गहरी नींद में सोई है। पुलिस अवैध वसूली और लोगों को ठगने में लगी है। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास गृह मंत्रालय का प्रभार है। विधानसभा मध्य प्रदेश की सर्वोच्च संस्था है। यहां पेड़ कट गए हैं तो प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का अनुमान लगा लीजिए। पुलिस ने कहा- जांच कर रहे एसीपी मनीष भारद्वाज ने कहा- विधानसभा से चंदन का पेड़ चोरी होने की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। हमने टीम गठित की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज खंगाल जा रहे हैं। परिसर में अंदर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। सरकार बोली- कड़ी कार्रवाई होगी खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं... ये खबर भी पढ़िए... DFO ऑफिस के कैंपस से चंदन का पेड़ चोरी भोपाल के वीवीआईपी 74 बंगला इलाके में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वन विभाग के DFO ऑफिस के कैंपस के अंदर से ही चंदन का पेड़ चोरों ने दिनदहाड़े काटकर उड़ा दिया। इस घटना को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने वन विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/sandalwood-trees-cut-from-the-assembly-premises-136582181.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...