Skip to main content

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा:मालगाड़ी की चपेट में आए 3 महिलाएं और 3 बच्चे; एक महिला की मौत

जबलपुर की मदनमहल रेलवे स्टेशन में शनिवार रात को बड़ा हादसा हुआ। भोपाल से चलकर जबलपुर आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में तीन महिलाएं और तीन बच्चे आ गए। घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबलपुर की मदन महल रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर 1 से गुजर रहे तीन महिलाओं सहित तीन बच्चे मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसके चलते एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की बाद मौके पर तैनात आरपीएफ और मदनमहल थाना पुलिस घायलों को इलाज के लिए फॉरेन मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां पर कि उनका इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, जानकारी मिलते ही सीएसपी रितेश कुमार शिव सहित आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुजीत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक भोपाल से जबलपुर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जब मदन महल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी इसमें नरसिंहपुर से सवार होकर जबलपुर के मदन महल स्टेशन पहुंची तीन महिलाएं और तीन बच्चे प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरने के बाद विपरीत दिशा से जा रहे थे, इसी दौरान दूसरे प्लेटफार्म से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने के चलते यह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। इस दौरान 26 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह लोग नरसिंहपुर के किस जगह रहने वाले थे और जबलपुर की मदन महल में कहां पर आए हुए थे। घायलों को घटना स्थल से लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए 108 चालक अंकित परोहा ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली कि मदन महल रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा हो गया है तो फौरन मौके पर पहुंचे जहां देखा कि तीन महिलाएं और तीन बच्चे घायल हो गए हैं। फौरन ही सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को अमृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन से उतरने के बाद यह सभी लोग गलत ट्रैक से पटरी को पार कर रहे थे। इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। हालांकि मृतक और घायल कौन है यह जानकारी जुटा जा रही है। हादसे एक महिला की हादसे मौत 30 साल की पुष्पा सोंधिया की मौत हो गई है। जबकि नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुड़िया में रहने वाली 22 वर्षीय शिवानी पटेल, 40 वर्षीय नन्ही बाई के साथ 4 वर्षीय रीति पटेल 2 वर्षीय इंद्रजीत पटेल घायल हुए हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/major-accident-at-madanmahal-railway-station-136603914.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...