Skip to main content

ग्वालियर में सेना से रिटायर्ड कैप्टन के घर में चोरी:पत्नी का इलाज कराने गए थे गुरुग्राम, 16 तोला सोना, एक किलो चांदी ले गए चोर

ग्वालियर में सेना से रिटायर्ड एक कैप्टन के सूने मकान के ताले चटकाकर चोर गिरोह 20 लाख रुपए से अधिक के गहने-नकदी चोरी कर ले गए हैं। वारदात के समय रिटायर्ड कैप्टन, पत्नी का इलाज कराने के लिए गुरुग्राम (गुडगांव) हरियाणा गए थे। वारदात मुरार के केशव विहार कॉलोनी में हुई है। चोरी का पता शनिवार को परिवार के वापस लौटने पर चला है। चोर सूने मकान से 16 तोला सोना, एक किलो चांदी व नकदी समेट ले गए हैं। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी घटना स्थल पर छानबीन की है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मुरार छावनी स्थित केशव विहार कॉलोनी निवासी गजराज सिंह परमार सेना से रिटायर्ड कैप्टन हैं। उनकी पत्नी संतोष देवी हार्ट पेशेंट हैं। उनका बेटा प्रदीप परमार हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है। गुडगांव में ही उनका इलाज चल रहा है। वह रूटीन चेकअप कराने और बेटे से मिलने के लिए तीन दिन पहले निकले थे। घर की देखभाल के लिए किराएदार मुकेश यादव को छोड़ गए थे। इस बीच किराएदार भी परिवार समेत शादी में शामिल होने चला गया था। मकान सूना था और चोर गिरोह ने धावा बोल दिया। मकान के ताले चटकाकर अंदर अलमारी में रखे गहने-नकदी पर हाथ साफ कर दिया। किराएदार लौटकर आया तो ताले टूटे देखकर मकान मालिक को सूचना दी। वह शनिवार को ग्वालियर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह गहने गए चोरी रिटायर्ड कैप्टन गजराज सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से एक सोने का हार, दो सोने के कंगन, 4 सोने की अंगूठी, 4 नाक की लोंग, एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी टॉप्स, एक बेंदा, एक चेन, सोने का लॉकेट, कुल वजन करीब सोलह तोला, साथ ही एक किलो चांदी जिसमें एक चांदी की चम्मच, प्लेट, चांदी का गोला, चार चांदी के सिक्के, 8 जोड़ी चांदी की पायल, दस हजार रुपए चोरी कर ले गए। चोरी गए कुल माल की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है। CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस घर के आसपास ही वहां आने जाने वाले रास्तों पर भी CCTV कैमरे चेक कर रही है, जिससे चोर गिरोह के आने जाने का भी पता लग सके। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई स्पष्ट CCTV फुटेज नहीं मिला है। वहीं पुलिस को पता चला है कि कैप्टन के घर में लगे CCTV कैमरे कुछ समय से बंद चल रहे थे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/theft-in-the-house-of-a-retired-army-captain-136602037.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...