Skip to main content

जीतू पटवारी की कार का कांच फोड़ने वाला अरेस्ट:रतलाम पुलिस ने भेजा जेल; बोला- गुस्से में फोड़ दिया था

रतलाम में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर हमला कर कांच फोड़ने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। युवक का नाम काना उर्फ कन्हैयालाल पिता लीलाराम धाकड़ निवासी ईसरथुनी है। पूछताछ में युवक ने कहा कि गुस्से में कांच फोड़ा है। वह किसी भी पार्टी से नहीं है। जबकि धाकड़ महासभा युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गलती से जिस युवा का हाथ लगा था, समाजजनों ने उसे बुलाकर थाने में पेश किया है, धाकड़ समाज कभी हिंसा नहीं करता। बता दें कि कांग्रेस द्वारा रविवार को शहर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ यात्रा निकाली ली थी। यात्रा में शामिल होने आए जीतू पटवारी के खिलाफ धाकड़ समाज ने विरोध किया था। मांगरोल फंटे पर पटवारी के काफिले के आगे काले झंडे दिखाकर उनकी कार को रोक दिया था। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक ने पटवारी की कार के ड्रायवर साइड के पीछे का कांच पर मुक्का मार फोड़ दिया था। यहां तक कार की बोनट पर भी मुक्के मारे गए थे। बीजेपी पर लगाया था आरोप पटवारी के काफिले पर हुए हमले के बाद रतलाम में सभा में पटवारी ने बीजेपी पर हमला करने का आरोप लगाया था। सभा के पाद पुलिस को दिए आवेदन में बीजेपी मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़ व जावरा जनपद के पूर्व अध्यक्ष रामविलास धाकड़ द्वारा अपने साथियों के साथ चर्चा करने के बहाने काफिले को रोकने की बात कही थी। इसी दौरान भीड़ को पुलिस ने हटाकर गाड़ी निकलवाई तो भीड़ में टी-शर्ट पहने एक युवक ने पटवारी की कार के पीछे डिक्की के स्पेस का ड्रायवर साइड वाला कांच फोड़ने की बात कही गई। यही बात पुलिस ने अपनी एफआईआर में दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। वीडियो के आधार पर किया तलाश पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की। युवक रतलाम के ईसरथुनी गांव का रहने वाला निकला, जिसे पुलिस ने सोमवार दोपहर गांव से अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि कांच फोड़ने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिन दो लोगों के नाम शिकायत की थी उनके बारे में जांच की जा रही है। वीडियो जारी कर कहा था कि हमारे व्यक्ति ने घटना नहीं की पटवारी की कार पर हमले के बाद धाकड़ महासभा युवा संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने अपना वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आज हम रतलाम के मांगरोल फंटे पर सर्व समाज के साथ मांगरोल फंटे पर जीतू पटवारी से शांति पूर्ण बात करना चाहते थे। उन्होंने तीन पूर्व स्टेज से अपना एक वक्तव्य दिया था ‘धाकड़ कांड’। इससे पूरे भारत में धाकड़ समाज शर्मसार हुआ है। ठेस पहुंची है। इस उद्देश्य से हम बात करना चाह रहे थे। इस बीच किसी अन्य व्यक्तियों ने हुड़दंग की है। उनके द्वारा क्या घटना घटित हुई हमें नहीं मालूम है। हमें बाद में मालूम पड़ा कि उनकी गाड़ी का कांच फूटा है। यह हमारे समाज का कृत्य नहीं है। मैं वहां खुद चश्मदीद था। हमारे किसी भी व्यक्ति ने इस तरह की अप्रिय घटना को कारित नहीं किया है। हमने पेश कराया- धाकड़ धाकड़ महासभा युवा संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा धाकड़ समाज पर दिए गए विवादित बयान के लिए उनके रतलाम आगमन पर धाकड़ समाज शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताने के लिए मांगरोल फंटे पर खड़े थे। जब जीतू पटवारी की गाड़ी मांगरोल फंटे पर आई, उस समय उनकी ओर से किसी ने अपशब्द कहे। उस समय वहां खड़े लोग आक्रोशित हो गए। उस आक्रोश में धक्का मुक्की होने लगी। उसी में किसी का हाथ गाड़ी के कांच पर लग गया। जिस व्यक्ति का हाथ गाड़ी के कांच पर लगा था, समाजजनों ने उसको बुलाकर थाने में पेश करवाया। धाकड़ समाज कभी भी हिंसा नहीं करता है और ना हीं हिंसा में विश्वास करता है। हम शांतिपूर्ण तरीके से हमारा विरोध दर्ज करवा रहे थे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-person-who-broke-the-glass-of-jeetu-patwaris-car-has-been-arrested-135815645.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...