Skip to main content

नीट काउंसिलिंग के दूसरे चरण में 475 सीटें बढ़ेंगी:दूसरे चरण में 904 सीटों पर मिलेगा मौका; सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2763 सीटें

मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे प्रदेश के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार नीट यूजी काउंसिलिंग के दूसरे राउंड में प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 475 सीटें बढ़ाई गई हैं। यह पहली बार है जब दूसरे चरण में इतनी बड़ी संख्या में सीटें जोड़ी गई हैं। केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में 25 और छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों की मान्यता दी है। वहीं, श्योपुर और सिंगरौली के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 100-100 सीटों की मंजूरी मिल गई है। इस तरह कुल 275 सीटें सरकारी कॉलेजों में बढ़ीं। इन सीटों में से 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे में जाएंगी, जबकि शेष 233 सीटें राज्य स्तरीय काउंसिलिंग कमेटी के पास रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इंदौर स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की मान्यता बहाल हो गई है। इससे कॉलेज की 200 सीटें दूसरे चरण में छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी। दूसरे चरण में 904 सीटों पर मौका पहले राउंड में करीब 471 सीटें खाली रह गई थीं। इन्हें मिलाकर अब छात्रों को दूसरे चरण की काउंसिलिंग में लगभग 904 सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की कुल 2488 सीटें थीं। नए समावेश के बाद यह संख्या बढ़कर 2763 हो गई है। कट-ऑफ में बड़ी गिरावट इस बार कट-ऑफ में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सामान्य वर्ग की अंतिम सीट 452 अंकों पर बंद हुई, जबकि पिछले साल यह 621 अंक थी। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में ओबीसी वर्ग की कट-ऑफ 546 से घटकर 536 अंक और ईडब्ल्यूएस वर्ग की 543 से 531 अंक तक दर्ज की गई। इसका मतलब है कि कम रैंक वाले छात्रों को भी सरकारी कॉलेज का मौका मिलेगा। आगे और बढ़ेंगी सीटें चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, अगले सत्र से दतिया, खंडवा और शिवपुरी में 50-50 सीटें और जोड़ने की योजना है। इसके अलावा बुदनी, मंडला और राजगढ़ में नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 300 सीटें और बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/475-seats-will-increase-in-the-second-phase-of-neet-counseling-135840486.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...