Skip to main content

खनन माफिया अमित खम्परिया की नहीं हो रही गिरफ्तारी:कोर्ट ने कहा-पुलिस दिखावा कर रही है,18 एफआईआर दर्ज हैं; 90 हजार का है इनाम

लंबे समय से फरार 90 हजार के इनामी खनन माफिया अमित खम्परिया की गिरफ्तारी न होने पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जबलपुर पुलिस की कार्रवाई पर अधूरी और औपचारिक रिपोर्ट पेश करने की बात कही है। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि अमित खम्परिया दिसंबर 2023 से फरार है। जबलपुर पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर रखा है। उसकी तलाश की जा रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक ठोस कार्रवाई का कोई सबूत भी नजर नहीं आ रहा है। कोर्ट ने टिप्पणी की है कि पुलिस केवल दिखावा कर रही है। हाईकोर्ट ने एसपी को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का एक और अवसर दिया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई की है। खनन माफिया खम्परिया के बारे में खनन माफिया अमित खम्परिया ने करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। जबलपुर पुलिस ने उसके ऊपर 60 हजार और बालाघाट पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी अमित खम्परिया के मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच में हुई सुनवाई में जबलपुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट पेश की, मगर अदालत ने इसे अधूरी और औपचारिक करार दिया। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में सिर्फ यह बताया गया है कि खम्परिया दिसंबर 2023 से फरार है। उस पर इनाम घोषित किया गया है और तलाशी पंचनामा तैयार हुआ है, लेकिन ठोस कार्रवाई का कोई सबूत नहीं दिया गया। पहले भी उठा पुलिस की भूमिका पर सवाल 01 अगस्त 2025 को जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल की बेंच ने भी पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया था। उस समय याचिकाकर्ता सचिन गुप्ता ने तर्क दिया था कि खम्परिया अक्सर जबलपुर में दिखता है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने से बचती रही। कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी जबलपुर को निर्देश दिया था कि वे बताएं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कौन-से कदम उठाए गए और उसकी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई कहां तक पहुंची। अदालत ने यह भी कहा था कि इतने गंभीर मामलों में वांछित आरोपी के खिलाफ ढीला रवैया न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। यह है मामला अमित खम्परिया का यह मामला उमरिया पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़ा है। उसने सोन मसीरा घाट जयसिंह नगर मानपुर पुल पर टैक्स वसूली का ठेका लेने के लिए फर्जी एफडीआर जमा की। बैंक की जांच में एफडीआर जाली साबित हुई। सामान्य परिस्थितियों में विभाग को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन रसूख और पैसों के दबदबे में मामला दबा दिया गया। शिकायतकर्ता सचिन गुप्ता ने जब पीडब्ल्यूडी से लेकर पुलिस तक सभी स्तरों पर कोशिश की और कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो अंततः उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अमित खम्परिया पर 18 मामले दर्ज हैं

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/mining-mafia-amit-khamparia-is-not-being-arrested-135840515.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...