Skip to main content

मूंग-खरीदी को लेकर CM से मिले बीजेपी विधायक:मुख्यमंत्री बोले-राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है; किसान कांग्रेस ने चक्की पर दली मूंग

मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी। प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हमारा प्रयास यह है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरे बढ़कर लगभग 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लाइसेंस भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कपास उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गौ-शाला संचालित करने के लिए 20 रुपए से बढ़ाकर प्रति गाय 40 रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान, फसल चक्र अपना कर उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, चंद्रकात गौर और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे। इधर, मूंग खरीदी की मांग को लेकर सीएम से मिले बीजेपी विधायक भोपाल, विदिशा, देवास, नर्मदापुरम सहित प्रदेश भर के मूंग उत्पादक जिलों में किसानों का विरोध बढ़ता देख मंगलवार को बीजेपी के विधायकों ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम से मिलकर मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग करने वाले विधायकों में बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सोहागपुर के विधायक विजयपाल सिंह, खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा, सिवनी मालवा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौजूद थे। मूंग खरीदी नहीं होने से विपक्ष सरकार पर हमलावर मप्र में मूंग खरीदी न होने से एक तरफ जहां किसान परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मूंग खरीदी न होने के विरोध में मप्र किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान ने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के गृह ग्राम चांदोन में चक्की पर मूंग दल कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने लिखा- बीजेपी नेताओं की छाती पर मूंग दलकर किसानों की आवाज उठाई किसान कांग्रेस के नेताओं का वीडियो X पर शेयर कर एमपी कांग्रेस की ओर से लिखा गया- भाजपा नेताओं की छाती पर मूंग दलकर उठाई किसानों की आवाज़। नर्मदापुरम जिले के ग्राम चांदोन में, जो भाजपा के किसान मोर्चा अध्यक्ष और सांसद दर्शन सिंह का गृह ग्राम है। जहां किसानों ने मूंग की लुटती कीमतों और भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बग़ावत का बिगुल फूंका। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की छाती पर मूंग दलकर विरोध किया। भाजपा सरकार को मूंग किसानों का दर्द दिखाई नहीं देता, क्योंकि उनकी आंखें सत्ता की चकाचौंध में अंधी हो चुकी हैं। नीति की जगह नीयत बिक चुकी है और वादों की जगह धोखे की राजनीति चल रही है। ACS के बयान को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल का वीडियो एक्स पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने शेयर कर मप्र सरकार पर हमला बोला। सरकार ने तो पहले ही बता दिया था कि इस बार मूंग की खरीददारी नहीं होगी। ये तो सभी जगह मुख्यमंत्री जी के भी स्टेटमेंट थे। क्योंकि, मूंग में विडीसाइड जो डाल रहे हैं। उसके कारण काफी परेशानी का सबब बनता है। सरकार स्पष्ट करे, क्या आने वाले समय में धान और गेहूं की खरीदी करेगी या नहीं? ACS के बयान का वीडियो शेयर कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने लिखा- मप्र सरकार का कहना है कि मूंग में जहर है, इसलिए हम इसे नहीं खरीदेंगे। यहां प्रश्न यह हैं-

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/moong-purchased-bjp-mlas-from-3-districts-met-cm-135209708.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...