Skip to main content

जनजातीय संग्रहालय में दो देशों के संगीत का संगम:विश्व संगीत दिवस पर फ्रेंच सिंगर डेविड वाल्टर्स ने किया परफॉर्म

संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह आत्मा की वह अभिव्यक्ति है जो बिना शब्दों के भी दिल को छू जाती है। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शनिवार शाम मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जहां भारतीय शास्त्रीयता और फ्रेंच कैरेबियाई ऊर्जा ने सुरों के माध्यम से श्रोताओं को एक सुरीली अनुभूति दी। मप्र शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित 'संगीत संध्या' में दो बेहतरीन प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव, उप-संचालक डॉ. पूजा शुक्ला, संग्रहाध्यक्ष अशोक मिश्रा, आलियांज फ्रांसिस की निदेशक इनग्रीड ल गार्गासोन, उप-निदेशक रीता गोहाडे और अध्यक्ष अखिलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डेविड वाल्टर्स ने इंडो-फ्रेंच म्यूजिक का प्रदर्शन पहली प्रस्तुति सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी-कैरेबियाई संगीतकार डेविड वाल्टर्स और उनके बैंड की रही, जिन्होंने अपने नए एल्बम ‘सोल ट्रॉपिकल’ के गीतों को प्रस्तुत कर माहौल में जोश भर दिया। ‘ला वी अ बेल’, ‘जोडीया’, ‘डी यो’, ‘गिम्मे लव’, ‘नाइट इन माडिनिना’, ‘डोंट यू’ जैसे गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी टीम में ड्रम्स पर एंडी लॉइक बेराल्ड काटेलो और की-बोर्ड पर जेवियर यान बेलिन ने उनका साथ निभाया। करीब डेढ़ घंटे चली इस प्रस्तुति के दौरान वाल्टर्स ने अपनी कैरेबियाई विरासत, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक धुनों और भारतीय संगीत की आत्मा को एक साथ पिरोया। डॉ. रीता देव ने वर्षा ऋतु को सुरों में सजाया दूसरी प्रस्तुति में पद्मविभूषण विदुषी डॉ. गिरिजा देवी की शिष्या डॉ. रीता देव ने राग मेघ मल्हार में विलंबित एक ताल की बंदिश ‘जिया मोरा डर लागे...’ से शुरुआत की। फिर द्रुत तीन ताल में ‘गगन गरज चमकत दामिनी...’ गाकर श्रोताओं को मानसून की अनुभूति करा दी। इसके बाद उन्होंने राग मिश्र तिलक कामोद में ठुमरी ‘अबकी सावन घर आजा...’ प्रस्तुत की और कजरी ‘घिर घिर आई सावन की बदरिया...’ के साथ संध्या को विराम दिया। तबले पर हितेंद्र दीक्षित, हारमोनियम पर रचना शर्मा, तानपुरे पर आभा जैन और भारती सोनी ने सधी संगत से गायन को समृद्ध किया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/a-confluence-of-music-of-two-countries-in-the-tribal-museum-135284586.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...