केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल महाकाल मंदिर पहुंचे:गर्भगृह के बाहर से किए दर्शन, देश की एकता-अखंडता के लिए की प्रार्थना
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन किया। नंदी हॉल में नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी और अभिषेक शर्मा ने बघेल को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट किया। बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी कुल देवी महारानी अहिल्याबाई ने देश के 12,776 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। इनमें सभी ज्योतिर्लिंग के साथ महाकाल मंदिर भी शामिल था। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने भारत की सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित किया। बघेल ने महाकाल से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की कामना की। इसी दिन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भी श्री महाकालेश्वर मंदिर में चांदी द्वार से दर्शन किए। मंदिर समिति ने उन्हें भी प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/union-minister-of-state-baghel-reached-mahakal-temple-135229196.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/union-minister-of-state-baghel-reached-mahakal-temple-135229196.html
Comments
Post a Comment