करणी सेना के नए जिला पदाधिकारियों की रैली निकली:महाराणा प्रताप चौराहे पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ
शाजापुर में करणी सेना के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोनू सापखेड़ा और जिला संयोजक भीम सिंह डूंगरगांव का स्वागत किया गया। बुधवार दोपहर 2 बजे मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण से वाहन रैली शुरू हुई। रैली बस स्टैंड से होते हुए बड़ा चौक, छोटा चौक, सोमवारिया और महूपुरा मार्ग से महाराणा प्रताप चौराहे तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और माल्यार्पण से पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चौराहे पर जिला अध्यक्ष और संयोजक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यहीं रैली का समापन हुआ। करणी सेना के प्रदेश मुखिया ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर ने जिले की जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/rally-of-new-district-officers-of-karni-sena-held-135262519.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/rally-of-new-district-officers-of-karni-sena-held-135262519.html
Comments
Post a Comment