Skip to main content

पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत:ग्वालियर में गोलियां चलाते हुए भागे बदमाश; एक की हालत गंभीर

ग्वालियर में सोमवार रात को बदमाशों ने पुरानी रंजिश में दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोला सिकरवार नाम के शख्स को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी कल्लू उर्फ पवन श्रीवास की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना हजीरा के बिरला नगर लाइन नंबर दो की गली नंबर एक में सोमवार रात 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कृष्ण लालचंदानी, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार और टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में टीमें रवाना कर दी है। पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग बताया जा रहा है कि भोला सिकरवार और कल्लू उर्फ पवन श्रीवास सोमवार रात को अपने घर के पास खड़े थे। तभी वहां एक्टिवा सवार बंटी भदौरिया अपने साथी के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। भोला और कल्लू ने भागने का प्रयास किया। लेकिन हमलावर पूरी प्लानिंग करके आए थे। कल्लू उर्फ पवन श्रीवास के पैर में गोली लगी और भोला सिकरवार के पेट में गोली लगी। जिससे दोनों वहीं गिर पड़े। गोलियां चलाने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल भोला सिकरवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कल्लू का इलाज चल रहा है। शराब कारोबार को लेकर था विवाद पुलिस को ऐसा पता लगा है कि इलाके में भोला सिकरवार शराब का अवैध कारोबार करता था। जिस पर बंटी की भी नजर थी। दोनों इस बात को लेकर कई बार आपस में टकरा चुके थे। इसी विवाद के चलते बंटी ने गोली मारकर भोला की हत्या कर दी है। पुलिस को ये भी पता लगा है कि भोला और कल्लू की बंटी भदौरिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। ये भी बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भोला सिकरवार गैंग ने बंटी पर गोलियां चलाई थीं। जिसमें बंटी घायल हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए बंटी ने सोमवार की रात हमला किया है। पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड के बाद तनाव फैल सकता है। जिसके बाद घटना स्थल, अस्पताल, मृतक और हमलावरों के घर के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में रवाना इस मामले में एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की एक टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही आसपास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे घटना के संबंध में कुछ पता चल सके।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gang-war-in-gwalior-heavy-firing-135155100.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...