उज्जैन के एसपी ऑफिस में ABVP का धरना:कार्यकर्ता ने लगाया मारपीट का आरोप, कहा- नशे में सीएसपी ने की मारपीट
उज्जैन में सोमवार देर रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया। इससे पहले वे जीवाजीगंज थाने का घेराव करने पहुंचे थे। यहां करीब 1 घंटे प्रदर्शन के बाद एसपी ऑफिस पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएसपी सुमित अग्रवाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने नशे में एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मारपीट की है। दरअसल, रात करीब 10 बजे कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी खाकचौक पर बैठे थे। तभी अचानक सीएसपी सुमित अग्रवाल आए और वायरलेस पर अनाउंस करते हुए गाड़ी से निकल कर लाठी से कार्यकर्ताओं को पीटने लगे। मारपीट में विद्यार्थी परिषद के नगर संगठन मंत्री अंकित ठाकुर और कार्यकर्ता सत्यम दीक्षित को चोंटे आई है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/abvp-staged-a-sit-in-at-the-sp-office-in-ujjain-135155247.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/abvp-staged-a-sit-in-at-the-sp-office-in-ujjain-135155247.html
Comments
Post a Comment