Skip to main content

पत्नी से विवाद पर पति ने मेटाडोर में लगाई फांसी:38 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार ने बताया- रोज वहीं सोता था

ग्वालियर में पत्नी से रात में विवाद के बाद पति इतना नाराज हो गया कि उसने मेटाडोर के एंगल में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के राम ईट चिमनी भट्टे में सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे की है। घटना का पता उसे वक्त चला जब पत्नी सुबह उसे जगाने पहुंची तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पति को फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई, चीख सुनते ही अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा सूचना दी गई थी कि ईट भट्टे की चिमनी पर काम करने वाले 38 वर्षीय बल्लू आदिवासी ने मेटाडोर की एंगल पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलने पर खाने का बल मौके पर पहुंचाया गया था। जहां जांच पड़ताल में मृतक के बड़े भाई मुन्ना आदिवासी पुत्र कदम सिंह निवासी नीमचंदोई मामा प्रिंस ढाबा, बेला की बावड़ी हाल निवासी उटीला ने बताया कि हम पांच भाई और तीन बहिन हैं। मैं और मेरा छोटा भाई बल्लू आदिवासी 38 साल एक साल से ग्राम बंधा में भूरा उर्फ सतेन्द्र यादव के राम चिमनी के ईंट भट्टा पर मजदूरी करते हैं। मेरा भाई बल्लू आदिवासी अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ चिमनी पर रहता था। पत्नी जागने पहुंची तो फंदे पर लटका मिला 11 जून की रात को उसके भाई बल्लू का अपनी पत्नी रानी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, विवाद के बाद बल्लू झोपड़ी के पास में खड़ी मेटाडोर में रोजाना की तरह सोने के लिए चला गया था। आज सुबह 6:00 बजे जब उसकी बहू रानी आदिवासी के रोने की आवाज आई तो उसने मेटाडोर के पास जाकर देखा तो उसका भाई बल्लू मेटाडोर में लगे एंगल में प्लास्टिक पट्टे से फांसी लगाकर लटका हुआ था तो उसने और उसके चचेरे भाई जगदीश आदिवासी ने बल्लू के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर देखा तो उसके भाई बल्लू की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी फोन पर चिमनी के मालिक भूरा यादव और पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस वालों को मौके पर पहुंचाया गया था जहां जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/husband-hanged-himself-in-a-matador-after-a-dispute-with-his-wife-135222520.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...