शहडोल में कुएं गिरा युवक 3 दिन बाद जिंदा निकला:हाथ-पैर की चमड़ी गली, ट्रैक जांच रहे रेलवे कर्मचारियों ने सुनी आवाज
शहडोल में एक युवक कुएं में तीन दिन तक फंसा रहा। पुलिस ने बुधवार शाम करीब 4 बजे युवक को बाहर निकाला। घटना ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास की है। आज एक सुनसान कुएं ट्रैक की जांच कर रहे रेलवे कर्मचारियों को कुएं से हलचल की आवाज सुनाई दी। कर्मचारियों ने कुएं में झांककर देखा तो एक युवक दिखाई दिया। रेलवे कर्मचारियों ने युवक को कुएं में देखा युवक ने हाथों से इशारा कर बाहर निकालने की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। कुआं करीब 30 फीट गहरा था, जिसमें 3 फीट पानी भरा था। युवक के पैरों की चमड़ी गल गई युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। तीन दिन तक पानी में रहने से उसकी हालत नाजुक है। डॉक्टरों के अनुसार वह बेहद कमजोर है और बेहोशी की हालत में है। युवक की त्वचा और हाथों और पैर की चमड़ी पानी में रहने से गल चुकी थी। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी माना जा रहा है कि युवक इसी रास्ते से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गया। उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण कोई सुन नहीं पाया। थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shahdol/news/a-young-man-who-fell-into-a-well-in-shahdol-was-found-alive-after-3-days-135168656.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shahdol/news/a-young-man-who-fell-into-a-well-in-shahdol-was-found-alive-after-3-days-135168656.html
Comments
Post a Comment