इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार:14 साल की लड़की को 12 दिन बाद सारणी पुलिस ने किया बरामद
बैतूल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सारणी थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय लड़की 8 जून को जन्मदिन पार्टी जाने के बहाने घर से निकली थी। वह रात तक घर नहीं लौटी। उस समय लड़की के माता-पिता मजदूरी के लिए भोपाल गए हुए थे। उन्होंने अपनी बेटी को दादी और बुआ के पास छोड़ा था। परिवार ने दो दिन तक खोजबीन की। माता-पिता को सूचना मिलने पर वे गांव लौट आए। 10 जून को सारणी पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की आरोपी रमन चौहान के साथ थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने गलत काम भी किया लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने रमन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। अजाक पुलिस की डीएसपी शिखा भलावी मामले की जांच कर रही हैं।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/minor-kidnapped-after-friendship-on-instagram-in-betul-14-year-old-girl-recovered-by-sarani-police-after-12-days-accused-arrested-135297648.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/minor-kidnapped-after-friendship-on-instagram-in-betul-14-year-old-girl-recovered-by-sarani-police-after-12-days-accused-arrested-135297648.html
Comments
Post a Comment