बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि:बड़वाह में जयस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी, प्रतिमा के पास कैंडल जलाईं
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। काटकूट फाटे स्थित बिरसा मुंडा चौराहे पर शाम 7 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कैंडल जलाईं। जयस के नगर अध्यक्ष नानूराम डाबर ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे जल, जमीन और जंगल के संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। बिरसा मुंडा ने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वायत्तता की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान नामक महाविद्रोह का नेतृत्व किया। उनके स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में जयस प्रभारी चेतन मंडलोई, नगर अध्यक्ष नानू डावर, रवि वास्कले, राकेश अजनरे, रंजीत बामनिया, राहुल लहारे, मांसारम तंवर, विकाश चौहान, मनोज बुरिया और प्रकाश मंडलोई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/barwaha/news/125th-death-anniversary-of-birsa-munda-135202004.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/barwaha/news/125th-death-anniversary-of-birsa-munda-135202004.html
Comments
Post a Comment