भिंड में थार ने बाइक को मारी टक्कर:एक की मौत, दो घायल, रौन कस्बे की घटना, मृतक परिवार का इकलौता वारिस था
भिंड के रौन तहसील के सामने रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक 12वीं का छात्र लकी रावत अपने दोस्त समर प्रताप सिंह और एक अन्य युवक के साथ बाजार से तहसील की ओर जा रहा। तभी तेज रफ्तार थार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों को सामुदायिक अस्पताल रौन ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाते समय रात करीब आठ बजे लकी ने दम तोड़ दिया। परिवार का इकलौता वारिस था मृतक के मामा पवन रावत ने बताया कि लकी अपने परिवार का इकलौता वारिस था। उसके पिता की मौत सात-आठ साल पहले जयपुर में हो गई थी, जिसके बाद से उसकी मां कविता अकेली रह रही थीं। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का आरोप- साजिश के तहत टक्कर मारी परिजनों का आरोप है कि थार कार सवार युवक महदवा गांव के रहने वाला हैं। उनका पहले लकी और उसके दोस्तों से विवाद हुआ था। जब तीनों वहां से निकले तो थार सवारों ने जानबूझकर पीछे से टक्कर मारी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/thar-car-collided-with-bike-134363291.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/thar-car-collided-with-bike-134363291.html
Comments
Post a Comment