Skip to main content

भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ग्वालियर आए:दोपहर से रात तक चला स्वागत, ढोल-तासे के साथ हुई आतिशबाजी

भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया शुक्रवार को भोपाल से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर आभार कार्यक्रम का भी आयोजन भी किया गया था। नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष का दोपहर से रात तक स्वागत चलता रहा है। मुखर्जी भवन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बीजेपी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि यह सम्मान और जिम्मेदारी उन्हें पार्टी और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है। हम सब मिलकर सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य को साकार करेंगे। भाजपा की नीति और सोच के साथ सब आगे बढ़ेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी जी के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है। आप सभी ने मेरा जिस प्रकार से स्वागत किया जिसके लिए मैं हृदय से आप सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। पवैया बोले- जयप्रकाश बहुत ही ऊर्जावान कार्यकर्ता पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि आज एक अध्यक्ष ने पर्दापण किया है और एक निवृत हो गए हैं। पार्टी में कोई पद स्थायी नहीं रहता है। जयप्रकाश जी विचारधारा के कार्यकर्ता है। विपक्ष में तो हम प्रशासन-शासन से लड़ लेते हैं लेकिन जब सत्ता में होते हैं तब सत्ता और कार्यकर्ता के बीच का सेतु का काम करता है। हमें प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करना चाहिए कि जयप्रकाश जी जैसे बहुत ही ऊर्जावान अनुभवी कार्यकर्ता को महानगर के अध्यक्ष की कमान सौंपी है। बीजेपी पूर्व सांसद ने कहा- कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है बीजेपी पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है। हम सभी साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और मतदान केंद्र तक के कार्यकर्ताओं का हर काम होगा। कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है हम सभी सत्ता और संगठन का बेहतर तालमेल के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। दोपहर से रात तक हुआ शहर में स्वागत पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश राजौरिया का लगातार 7 घंटे से स्वागत हुआ है, और ऐसा स्वागत मैंने कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन लगातार परिवर्तनशील पार्टी है इसमें कोई पद स्थायी नहीं होता। स्थायी होता है तो सिर्फ कार्यकर्ता है। परिवर्तन ही हमारी पार्टी का नियम है। जब मैं जिलाध्यक्ष बना जो लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और विधानसभा चुनाव व लोकसभा में विजय हासिल हुई यह जीत भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की है और हम संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/on-arrival-in-the-city-welcome-was-given-from-afternoon-till-night-fireworks-were-fired-along-with-drums-and-cymbals-134310507.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...