Skip to main content

जौरा के टिकटोली में वार्षिक मेले का आयोजन:महोत्सव में विमानोत्सव और महामस्तिकाभिषेक किया गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

मुरैना के जौरा क्षेत्र के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली में बुधवार को तीसरे वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले के अवसर पर श्री जी का विमानोत्सव और महामस्तिकाभिषेक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। बता दें कि श्री शांतिनाथ भगवान के तृतीय वार्षिक मेले का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ। श्री जी का भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्री शांतिनाथ भगवान को पालकी में विराजमान किया गया। पालकी को इंद्र रूपी साधर्मी बंधुओं ने अपने कंधों पर उठाकर पूरे परकोटे में भ्रमण कराया। शोभायात्रा में शामिल युवक भक्तिभाव के साथ चंवर ढुलाते और नृत्य करते नजर आए। यात्रा मुख्य मंदिर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसके बाद मंच पर बनी पांडुक शिला पर भगवान शांतिनाथ जी को विराजित किया गया और महामस्तिकाभिषेक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे, जिन्होंने भक्तिभाव से अभिषेक और पूजन किया। समर्पण और संगठन ने बनाया कार्यक्रम भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि मेले की परंपरा को निरंतर भव्यता और भक्ति भाव के साथ जारी रखा जाएगा। इसके लिए श्रावक समाज और आयोजकों का सहयोग सराहनीय रहा। सांस्कृतिक गतिविधियों ने बढ़ाई महोत्सव की रौनक महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। महिला मंडल और युवाओं ने मिलकर भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक और आनंदमय बन गया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/annual-fair-organized-in-tiktoli-of-jaura-134220933.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...