Skip to main content

साहित्यकार श्याम बहादुर की स्मृति में कार्यक्रम:कविताएं पढ़ी गई, संस्मरणों से नम्र जी को याद किया

अनूपपुर में शनिवार को शिक्षाविद् और साहित्यकार श्याम बहादुर नम्र की स्मृति में रचनापाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साहित्यकार संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि श्याम बहादुर नम्र हद दर्जे के मौलिक व्यक्ति थे। उनकी नजरें चीजों को आर-पार देख पाती थीं। क्योंकि वे पूर्वाग्रह से नहीं बालसुलभ जिज्ञासा से चीजों को देखते थे। वहीं अमन नम्र ने नम्र जी की प्रमुख कविताओं का पाठ किया तो लोगों की आंखों में चमक पैदा हो गई। साथ ही उन्होंने कुछ संस्मरणों के माध्यम से भी नम्र जी की याद ताजा की। केंद्रीय विद्यालय के डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि इस महान व्यक्ति के बारे में यह कार्यक्रम हो रहा है। उसके बारे में आप सबसे जान का जितना चलता है कि वाकई उनका काम कितना बड़ा रहा होगा। उन्होंने हुल्लड़ मुरादाबादी की कविता सुना उपस्थित कवियों को गुदगुदाने का काम किया। अनुराधा नम्र ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि कैसे नम्र जी ने बेहतर जिंदगी को छोड़कर लोगों के भले के लिए एक मुश्किल और कठिन जिंदगी को चुना। अपने बच्चों और परिवार को भी उस पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नम्र जी पर एक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। रचनापाठ सत्र में पढ़ी कविताओं की बानगी सूरज दिखा ज़रूर उजाला नहीं मिला, जो सत्य पर चले तो निवाला नहीं मिला. सतीश आनन्द, कटनी है यहाँ किसकी अमानत कौन जाने हो गई कितनी ख़यानत कौन जाने किरण सिंह शिल्पी इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में कुमकुम सिंह, सी.ए. सुशील सिंघल, से.नि. शास.अधिकारी अजय श्रीवास्तव, पूर्व सहायक आयुक्त डी.एस. राव, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रकांत पटेल, पत्रकार मनोज द्विवेदी, संतोष कुमार झा, अजीत मिश्रा, अरूण सिंह अप्पू, गुड्डा सोनी, मनोज शुक्ला, अनुपम सिंह, मो.अनीस, आशतोष तिवारी, विवेक यादव, प्रियम शुक्ला, जय दीक्षित, मो.अनीस, अनंत जौहरी, हीरालाल राठौर, रामकुमार राठौर, डॉ.असीम मुखर्जी, पी.एस.राउतराय, बालगंगाधर सेंगर भूपेश शर्मा सौरभ गुप्ता मौजूद रहे। उर्दू अकादमी की निदेशक नुसरत मेहदी के मार्गदर्शन में जाने माने शायर दीपक अग्रवाल के संयोजन से कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ शायर सतीश आनंद के मुख्य आतिथ्य और केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अनुराधा जी उनके दोनों बेटे अनुराग नम्र और अमन नम्र उनकी बहू डॉ. इन्दू सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अनुराधा नम्र को सम्मानित भी किया गया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/anuppur/news/program-in-memory-of-litterateur-shyam-bahadur-134237552.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...