Skip to main content

भिंड में मनाया​​​​​​​ सावित्रीबाई फुले जयंती उत्सव:पूर्व विस उपाध्यक्ष कांवरे बोलीं- शिक्षक बनकर महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई

भिंड में सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कुशवाहा समाज के तत्वावधान में शहर में एक चल समारोह निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन गल्ला मंडी से हुआ। यह चल समारोह सुभाष तिराहा, बस स्टैंड, परेट चौराहा और सिटी कोतवाली से होते हुए एमजेएस कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ, जहां एक आमसभा का आयोजन किया गया। महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने माता सावित्री बाई फुले के योगदान को याद किया। उन्हाेंने कहा कि उन्होंने देश की पहली महिला शिक्षक बनकर महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई। पूर्व विधायक रक्षा सिरोनिया ने कहा कि बेटियों और बहुओं को शिक्षित करना समाज के विकास की नींव है। समाज सुधार का संदेश दिया अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा ने इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि समाज जागृति की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक मानसिंह कुशवाहा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और सभी को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि राजनीति और अन्य क्षेत्रों में समाज को उचित भागीदारी नहीं मिली तो यह केवल शुरुआत है। महापुरुषों की झांकियों ने खींचा ध्यान चल समारोह में विभिन्न महापुरुषों की झांकियां सजाई गईं। इनमें महात्मा ज्योतिराव फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर, देवी अहिल्याबाई होल्कर, वीरांगना अवंतीबाई लोधी, फातिमा शेख, वीरांगना झलकारी बाई, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर, ललई सिंह यादव और महर्षि वाल्मीकि सहित अन्य विभूतियों की झांकियां शामिल थीं। अर्जुन श्रीवास ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया, रणजीत गुर्जर, वीरेंद्र यादव सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर लोकेंद्र गुर्जर, चंद्रकेश नरवरिया, रणवीर यादव, सुहानी कुशवाह, इंदल कुशवाह, अमर सिंह शाक्य, विजय सिंह कुशवाह, शिवप्रताप कुशवाह, गुड्डू बाल्मीकी, राजवीर बघेल और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/savitribai-phule-jayanti-festival-celebrated-in-bhind-134231900.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...