गणतंत्र दिवस समारोह में सेंट जेवियर्स की शानदार उपलब्धि:बैंड प्रतियोगिता में पहला और मार्चपास्ट में हासिल किया दूसरा स्थान
भेल भोपाल द्वारा आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी को-एड स्कूल ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की बैंड टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मार्चपास्ट टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विजेता बैंड टीम को श्री पॉल और सचिन स्वामी के कुशल मार्गदर्शन में तैयार किया गया, वहीं मार्चपास्ट टीम को सुभाष बारस्कर ने प्रशिक्षित किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल प्रिंसिपल फादर लियो बाबू ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्कूल के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने भी विजेता टीमों को बधाई दी और भविष्य में ऐसी ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई। यह जीत न केवल प्रतिभागी छात्रों के लिए बल्कि पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणादायक रही।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/st-xaviers-at-bhel-bhopals-republic-day-celebration-134363265.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/st-xaviers-at-bhel-bhopals-republic-day-celebration-134363265.html
Comments
Post a Comment