Skip to main content

कलेक्टर से बोले सांसद- किसी के दवाब में न आए:कहा- लालघाटी से नेवरी मंदिर तक सड़क जल्द बने; भोपाल में जनप्रतिनिधि-अफसरों की मीटिंग

भोपाल में शुक्रवार को सांसद, विधायक और अफसरों के बीच मीटिंग हुई। इसमें सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से लालघाटी से नेवरी मंदिर की 24 मीटर सड़क को लेकर कहा कि किसी के दबाव में आकर रोड की चौड़ाई कम करना ठीक नहीं। विकास और जनहित के कामों में भविष्य की प्लानिंग के साथ काम होना चाहिए। सांसद शर्मा को बताया, यह रोड 24 मीटर की बनना प्रस्तावित है, जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसे 17 मीटर की बनाने जा रहे हैं। इस बात को लेकर सांसद शर्मा से इन्फेंट्री के ब्रिगेडियर ने भी चर्चा की थी। उनका कहना था कि सड़क से सेना के बड़े-बड़े ट्रक, स्कूल की गाड़ियां और सेना के मैनपॉवर का मूवमेंट होता है। कई बार इस रोड पर जाम लगने की स्थिति बन जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से भी इस रोड को चौड़ा होना चाहिए। जिससे आवागमन की सुविधा सुलभ हो सके। बैठक में प्रस्तावित रोड के आसपास की कॉलोनियों और गुफा मंदिर से जुड़े लोग भी पहुंचे। इन सबका भी यहीं कहना था कि रोड की चौड़ाई कम नहीं की जाना चाहिए। गुफा मंदिर में सावन के महीने में मेला लगता है। अन्नकूट जैसे बड़े कार्यक्रम भी होते हैं। इस दौरान भी इस रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। कलेक्टर ने एडीएम से कहा- मौके पर जाएं कलेक्टर सिंह ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सांसद शर्मा को आश्वस्त किया कि रोड जितनी प्रस्तावित है, वह पूरी बनेगी। कलेक्टर ने एडीएम सिद्धार्थ जैन को उपरोक्त सड़क का मौका मुआयना करने और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोड जितनी प्रस्तावित है, वह पूरी बनना चाहिए। किसी भी के दबाव में आकर इसे काम नहीं बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सड़क की गुणवत्ता की जांच कराएं। महापौर भी रही मौजूद बैठक में महापौर मालती राय, पार्षद प्रियंका मिश्रा, मनोज राठौर सहित पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mp-told-the-collector-dont-come-under-anyones-pressure-134270926.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...