छतरपुर में भारत पर्व में खाली रहीं कुर्सियां:कलेक्टर के लेट पहुंचने से 45 मिनट बाद शुरू हुआ कार्यक्रम, दर्शक लौटे
छतरपुर में गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व में अधिकारियों के देरी से पहुंचने के कारण कार्यक्रम की रौनक फीकी पड़ गई। शाम 7 बजे से निर्धारित कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जयसवाल के 7:45 बजे पहुंचने के कारण कार्यक्रम 45 मिनट देरी से शुरू हुआ, जिससे कई लोग वापस लौट गए। स्थानीय ऑडिटोरियम में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आयोजित इस विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने फीता काटकर किया। भारत पर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भोपाल से आए कलाकार फूल सिंह माडरे और उनके साथियों ने बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही, सागर से आए ऋषि टिकरिया और उनके दल ने बधाई लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। एसपी अगम जैन ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि इस भारत पर्व में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका छतरपुर वासियों ने लाभ उठाया। वहीं कलेक्टर जयसवाल ने प्रदर्शित की गई विकास योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में एसडीएम अखिल राठौर, नगरपालिका सीएमओ माधुरी शर्मा और सहायक संचालक जनसंपर्क हिमांशी बजाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें-
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhatarpur/news/chairs-remained-empty-in-bharat-parv-program-134363267.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhatarpur/news/chairs-remained-empty-in-bharat-parv-program-134363267.html
Comments
Post a Comment