Skip to main content

भोपाल के स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड:35 युवतियां और 33 लड़कों को पकड़ा; कार्रवाई होते देख कई स्पा सेंटर में लगा ताला

भोपाल के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा मारा। जिसमें 35 युवतियां और 33 युवक पकड़ाए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। शनिवार शाम को एमपी नगर में स्थित मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, मनसरोवर में नक्षत्र स्पा सेंटर, ज्योति टॉकिज के पास नाहरे स्पा सेंटर, नेहरू नगर स्थित ताज व क्लासिक स्पा सेंटर और बाग सेवनिया स्थित ग्रीन वेली स्पा सेंटर में यह कार्रवाई की गई है। अकेले ग्रीन वेली स्पा सेंटर से 22 लड़कियां और 18 लड़कों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ाया है। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई शहर के कई स्पा सेंटर संचालक बंद करके भाग निकले। क्राइम ब्रांच ने सभी 68 आरोपियों को एमपी नगर थाना, कमला नगर थाना और बागसेवनिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एडिशनल डीसीपी मुख्तार कुरैशी ने बताया- भोपाल के कई इलाकों से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर शनिवार शाम को 6 बजे से एमपीनगर, बागसेवनिया और कमला नगर इलाके में स्थित स्पा सेंटरों में छापामार कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच सहित थाना पुलिस के 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने द ग्रीन वैली, मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, नक्षत्र स्पा सेंटर, नाहरे स्पा सेंटर, ताज व क्लासिक स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटरों से शराब की बॉटल, श​क्तिवर्धक टैबलेट सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 15 स्पा सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई क्राइम ब्रांच पुलिस ने करीब 10 स्पा सेंटर पर रेड की थी, इसमें 5 ऐसे ठिकाने मिले जहां स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की अलग-अलग ठिकानों पर रेड हुई तो कई अन्य क्षेत्रों में संचालक अपना स्पा सेंटर बंद कर भाग गए। जिसके चलते कई स्थानों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई। रेड के बाद पुलिस मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल भी गई थी लेकिन वहां सभी स्पा सेंटर बंद मिले। आपत्तिजनक सामग्री भी मिली क्राइम ब्रांच ने थाना पुलिस की मदद से 3 थाना क्षेत्रों के 6 स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। कमला नगर स्थित नेहरू नगर के क्लासिक व ताज स्पा, एमपी नगर के मिकाशो स्पा और मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित नक्षत्र स्पा, बागसेवनिया स्थित ग्रीन वेली स्पा सेंटर शामिल हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर से शराब की बोतल और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर बोले- शिकायतों के बाद की करवाई पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायती आ रही थी। इसी को लेकर स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई। जहां से करीब 40 लड़के- लड़किया आपत्तिजनक हालात में मिले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। स्पा सेंटर संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर में आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। कहां-कितने आरोपी पकड़े गए हर उम्र की लड़की, मोबाइल में प्रोफाइल इन सेंटरों पर हर उम्र की लड़की मौजूद थी। ग्राहकों को पसंद कराने के लिए मोबाइल पर उनकी प्रोफाइल भेजी जाती थी। कई दलालों के मोबाइल में लड़कियों की प्रोफाइल मिली हैं। ग्राहकों को यह प्रोफाइल वॉट्सऐप सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भेजी जाती थीं। ग्राहकों से काफी मोटी रकम ऐंठी जाती थी। ग्राहकों के अपॉइंटमेंट ऑनलाइन होते थे। पुलिस सभी के मोबाइल खंगालेगी। बाहर से बुलाई जा रही थीं लड़कियां इन सेंटर पर कई लड़कियां बाहरी शहरों की मिलीं। पुलिस को शक है इनमें कई छात्राएं भी हो सकती हैं। लड़कियों के पते के आधार पर उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है ग्राहक से मिलने वाली रकम में मोटा हिस्सा स्पा सेंटर संचालकों को जाता था। बाकी रकम लड़की और दलाल के हिस्से में आती थी।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/aziz-akkakkk-jakak-134237399.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...