Skip to main content

मीटिंग से पहले राजगद्दी-अहिल्या प्रतिमा का दर्शन करेंगे सीएम-मंत्री:महेश्वर में 24 जनवरी को मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक, जनसभा को भी संबोधित करेंगे यादव

लोकमाता अहिल्या बाई के 300वें जयंती वर्ष के मौके पर खरगोन जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन होना है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी कैबिनेट महेश्वर किले में राजगद्दी और देवी अहिल्या की प्रतिमा का दर्शन करेगी। इसके बाद अहिल्या घाट पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन कर चुनरी अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 24 जनवरी को महेश्वर में सीएम और मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव अनुराग जैन, कैबिनेट के एजेंडे से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव भी मौजूद रहेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर गुरुवार को इंदौर संभागायुक्त और खरगोन कलेक्टर समेत पुलिस अधिकारियों ने बैठक स्थल का निरीक्षण किया। बैठक के पहले और उसके बाद सीएम डॉ मोहन यादव और मंत्रियों का दौरा जिन क्षेत्रों में होना है, वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए तैयारी शुरू हुई है। साथ ही नर्मदा नदी के किनारे होने वाले पूजन की व्यवस्था में भी अधिकारी जुट गए हैं। कमिश्नर और आईजी इंदौर ने ली बैठक कैबिनेट बैठक की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ने महेश्वर का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने कैबिनेट के भ्रमण एवं बैठक स्थल तथा मंडलेश्वर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में विधायक राजकुमार मेव, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा भी शामिल रहे। महेश्वर-जाना पाव उद्वहन सिंचाई योजना का होगा शिलान्यास सीएम यादव 24 जनवरी को ही मंडलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में 774 करोड़ रुपए की महेश्वर-जाना पाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इससे खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। धार एवं इंदौर जिले के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। यह योजना खरगोन जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खरगोन जिले की महेश्वर तहसील, इंदौर जिले की महू तहसील एवं धार जिले की पीथमपुर तहसील के कुल 123 गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा नदी का पानी पहुंचेगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/preparations-for-cabinet-meeting-in-maheshwar-officers-visit-134304466.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...