महर्षि वाल्मिकी जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा:डीजे की धुन पर नाचे लोग; राम, लक्ष्मण और महर्षि बाल्मिक की झांकियां निकाली
मुरैना में गुरुवार को महर्षि वाल्मीक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाल्मीक समाज ने देर शाम विशाल शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा एमएस रोड होते हुए शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरा। शोभा यात्रा के दौरान समाज के लोग डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान शहर के कुछ गणमान्य नागरिक भी आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन किया। आधा किलोमीटर तक लंबी थी शोभायात्रा शोभा यात्रा के आगे-आगे डीजे की धुन पर लोग नाच गा रहे थे। उसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉलियो में झांकियां चल रही थी। इन झांकियां में राम लक्ष्मण, हनुमान और सबसे पीछे महर्षि बाल्मिक की झांकी थी। यह शोभायात्रा आधा किलोमीटर लंबी थी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/procession-on-maharishi-valmiki-jayanti-133821094.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/procession-on-maharishi-valmiki-jayanti-133821094.html
Comments
Post a Comment