Skip to main content

कॉस्मो वैली में फायरिंग से दहशत:पार्टी में विवाद, पहले झगड़े फिर चली गोलियां, थार से आए थे हमलावर

ग्वालियर में पार्टी कर रहे युवकों का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया और विवाद बढ़ता उससे पहले ही दोनों पक्षों को आस-पास रहने वालों ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के कॉस्मो वैली में रात की है। विवाद शांत होने पर पार्टी कर रहे युवक जा रहे थे कि तभी कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। रात को कॉस्मो वैली में झगड़े के बाद फायरिंग से दहशत फैल गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर के नाका चंद्रबदनी स्थित यादव कॉलोनी निवासी मनीष पुत्र नरेन्द्र कुमार गुप्ता व्यवसायी हैं। इनका सिरोल स्थित कॉस्मो वैली में शेयर ट्रेडिंग व प्रॉपर्टी कारोबार का ऑफिस है। रात को वह अपने दोस्तों राजीव गुर्जर, हेमेंन्द्र सिंह गुर्जर और जितेन्द्र सिंह कुशवाह के साथ पार्टी कर रहा था। तभी सामने वाले फ्लैट में रहने वाले मंजीत झाकर अपने साथियों के साथ आया और टीवी की साउंड तेज होने पर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ता उससे पहले ही आस-पास रहने वाले लोग एकत्रित हो गए और मामला शांत करा दिया। विवाद होने से सभी का मूड खराब हो गया और वहां से जाने के लिए निकल गए। गेट पर पहुंचते ही हुई फायरिंग मनीष गुप्ता और उसके साथी ऑफिस बंद कर अपने-अपने घर जाने के लिए कॉस्मो वैली के गेट पर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक अज्ञात बदमाशों ने राइफल से फायरिंग कर दी। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही अज्ञात बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बिना नंबर की थार से की फायरिंग पीडि़त ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाश थार गाड़ी से आए थे। हमलावरों ने रांग साइड आकर फायरिंग की है। फायरिंग के बाद अपने वाहन को भगा ले गए। अब पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरो में थार की जानकारी जुटा रही है। गोलीबारी से इलाके में दहशत आधी रात को जिस तरह बदमाशों ने फायरिंग की, उससे वहां पर रहने वाले दहशत में है कि फिर से बदमाश आकर फायरिंग ना कर दे और उनका जीवन संकट में पड़ जाए।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/panic-due-to-firing-in-cosmo-valley-133733530.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...