शहर में शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम और सदर स्थित बैल बाजार क्षेत्र में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यातायात पुलिस ने कई मार्गों से आवाजाही में बदलाव किया है। कुछ क्षेत्रों को नो व्हीकल जोन भी बनाया गया है, जबकि पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इन रूट पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक कॉलेज चौक से आने वाले: जो लोग कॉलेज चौक से कट्रोल रूम चौक होते हुए जिला अस्पताल, नेहरू पार्क चौक, चौपाठी और गेंदा चौक जाना चाहते हैं, उन्हें कालेज चौक से जे. एच. कालेज मार्ग और गंज क्षेत्र का उपयोग करना होगा। ताहा फ्लेक्स से गुप्ता मॉल की ओर: इधर से आने वाहन चालक पुलिस कंट्रोल रूम चौक होते हुए कोठी बाजार, कालेज चौक, शिवाजी चौक तक पहुंचने के लिए ताहा फ्लेक्स से दाएं मुड़कर पुलिस अधीक्षक निवास के पास वाली सड़क का उपयोग कर सकते हैं। न्यू कलेक्ट्रेट: लल्ली चौक से न्यू कलेक्ट्रेट से शिवाजी चौक और कंट्रोल रूम चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक जिला न्यायालय होते हुए बस स्टैंड, मुल्ला पेट्रोल पंप और जिला अस्पताल तक जा सकेंगे। नेहरू पार्क चौक: यदि कोई वाहन चालक नेहरू पार्क चौक से कंट्रोल रूम चौक, शिवाजी चौक होते हुए कोठी बाजार या कालापाठा जाना चाहता है, तो उसे जिला अस्पताल के सामने वाली सड़क का उपयोग करना होगा। सदर बाजार: रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सदर ओवरब्रिज नो व्हीकल जोन रहेगा। बैतूल बाजार, बडोरा और करबला से आने वाला यातायात रामनगर अंडर ब्रिज से होकर गंज क्षेत्र जा सकेगा। भारत भारती इटारसी रोड की ओर- इधर से आने वाले लोग गेंदा चौक से कारगील चौक, मैकेनिक चौक से रामनगर अंडर ब्रिज होते हुए बडोरा की ओर जा सकेंगे। बैतुल शहर बस स्टैंड: इधर और कारगील चौक से गेंदा चौक की ओर जाने वाला यातायात इटारसी रोड से कोसमी अंडर ब्रिज या भारत भारती की ओर जा सकेगा। नो व्हीकल जोन: 5 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था: सदर रावण दहन आयोजन में किसी भी नागरिको दर्शको को सदर ओवरब्रिज पर खड़ा होकर रावण दहन कार्यक्रम देखने की अनुमति नहीं है, ना ही वाहन रोककर कार्यक्रम देखने की अनुमति है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/traffic-will-be-diverted-at-many-places-due-to-ravana-dahan-133790207.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/traffic-will-be-diverted-at-many-places-due-to-ravana-dahan-133790207.html
Comments
Post a Comment