Skip to main content

3 करोड़ का सोना लेकर भागा व्यापारी:ग्राहकों को दिखाने के लिए 7 कारोबारियों से मांगे थे; पत्नी बोली- नहीं पता, कहां है

रतलाम का एक ज्वेलर्स 7 सर्राफा व्यापारियों का करीब 4 किलो सोना लेकर फरार हो गया। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। उसने व्यापारियों से अपनी दुकान में ग्राहकों को दिखाने के लिए सोने के गहने मांगे और वापस नहीं किए। मामले में पुलिस ने देर रात व्यापारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। व्यापारियों का सोना लेकर भागने वाले सर्राफा व्यापारी जीवन सोनी (40) रतलाम के कल्याण नगर का रहने वाला है। जीवन की त्रिपोलिया गेट रोड स्थित बोहरा बाखल की गली में भाविका ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सीएसपी अभिनव वारंगे, माणकचौक थाना प्रभारी ने चांदनी चौक सर्राफा बाजार पहुंचकर व्यापारियों से चर्चा की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जीवन की दुकान के सामने टेलर शॉप में लगे कैमरे से एक फुटेज सामने आई, जिसमें वह मंगलवार दोपहर 3 बजे एक झोला लेकर जाते दिखा है। सीएसपी देर रात कल्याण नगर स्थित जीवन के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। रात में पुलिस की एक टीम उसके पैतृक गांव भी भेजी गई है। सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि जीवन की तलाश की जा रही है। ग्राहकों को दिखाने दूसरे व्यापारी से मांगे थे गहने रात करीब 1.30 बजे माणकचौक थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारी शशांक पुरोहित की शिकायत पर जीवन सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। शिकायत में बताया कि जीवन सोनी मंगलवार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 7 बड़े व्यापारियों से सोने के गहने ग्राहकों को दिखाने के लिए लेकर गया। ग्राहक के जाने के बाद भी जीवन ने माल नहीं लौटाया। ऐसे में लगभग 3.30 बजे जब व्यापारी अपने गहने लेने जीवन की दुकान पर पहुंचे तो वो नहीं मिला, दुकान पर उसका मुनीम बैठा था। उसने बताया कि जीवन सोनी के बेटे का एक्सीडेंट हो गया है तो वह चले गए हैं। उसे कॉल किया पर नहीं लगा। व्यापारी शाम को वापस जीवन की दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला मिला। इसके बाद व्यापारी जीवन के घर कल्याण नगर पहुंचे तो वहां भी ताला लगा मिला। फोरलेन पर मिली जीवन की एक्टिवा घर और दुकान पर ताला होने से व्यापारियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जब पुलिस ने इस मामले में तहकीकात की तो व्यापारी की एक्टिवा महू-नीमच फोरलेन स्थित चौपाल सागर के यहां खड़ी मिली। सालाखेड़ी पुलिस चौकी ने स्कूटी को जब्त कर लिया है। माता-पिता, पत्नी और बच्चे पैतृक गांव में जीवन सोनी मूल रूप से उज्जैन के मकड़ावन का रहने वाला है। करीब 8 साल से रतलाम में रहकर सोने की दुकान चला रहा है। तीन साल तक रामगढ़ में ज्वेलरी की दुकान चलाई। पांच साल से वह बोहरा बाखल के कॉर्नर पर भाविका ज्वेलर्स के नाम से दुकान चला रहा है। व्यापारियों ने जीवन सोनी की पत्नी को कॉल किया तो उसने बताया कि वह, बच्चे और सास-ससुर दो दिन से मकड़ावन में हैं। उन्हें जीवन के बारे में कुछ भी पता नहीं है। इन बड़े व्यापारियों का गोल्ड लेकर हुआ फरार सर्राफा एसोसिएशन का सदस्य नहीं रतलाम सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट ने बताया, जीवन सोनी हमारी सर्राफा एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। दुकान पर ताला लगा मिला। ग्राहकों को दिखाने के लिए लाए गए सोने के आभूषण वापस नहीं लौटाए हैं। करीब 7 बड़े व्यापारियों के सोने के आभूषण लेकर गायब हो गया है। पुलिस को आवेदन दिया है। तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें... ठगी की ‘बंपर धमाका’ स्कीम:डीलर के ऑफर में न सोना मिला न चांदी, सीमेंट खरीदी के 3 करोड़ रुपए भी डूबे सीमेंट खरीदो और सोना-चांदी पुरस्कार में जीतो…आप इसे किसी कंपनी का ऑफर समझने की भूल मत कीजिए। ये है ठगी की बंपर धमाका स्कीम। इसे लॉन्च करने वाला एक सीमेंट डीलर है। इस स्कीम के चक्कर में फंसकर ठेकेदारों और इंजीनियरों ने जमापूंजी तो लगाई ही...सोना-चांदी, मकान गिरवी रखकर और उधार लेकर रुपए डीलर को दे दिए क्योंकि स्कीम की शर्त यही थी कि जो पहले आएगा, वही पहले पाएगा।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर...

source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/ratlam-jeweler-absconded-with-4-kg-gold-worth-rs-3-crore-133775300.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...