2 वर्षीय बेटी के साथ महिला कुएं में कूदी, मौत:उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र की घटना, अभी आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला ने 2 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। थाना प्रभारी शिवनाथ प्रजापति के मुताबिक, घटना की सूचना सोमवार दोपहर 1 बजे मिली। महिला शकुन यादव अपने पति राम मिलन यादव और बेटी के साथ चंसुरा गांव में रहती थी। 2017 में इनकी शादी हुई थी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं शकुन की मौत की सूचना पर उसके मायके सरमनिया गांव से भी लोग आ गए थे। अभी किसी के बयान नहीं हो पाए हैं। उसने आत्महत्या क्यों की? पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/umaria/news/woman-jumps-into-well-with-her-2-year-old-daughter-dies-133842078.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/umaria/news/woman-jumps-into-well-with-her-2-year-old-daughter-dies-133842078.html
Comments
Post a Comment