झिरन्या के रातलीपुरा स्थित 4 फलियों (बस्ती) के 250 परिवार के लोगों ने बिजली कंपनी की मनमानी की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि यहां बिना बिजली के बिल दिया जा रहा है। सिर्फ खंबे लगे हैं, उनमें तार तक नहीं डाले गए। संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी से बिना सुविधा दिए बिजली कंपनी की तानाशाही रोकने की मांग की। समाजसेवी इंदरसिंह बड़ोले ने कहा बूटसिंग फलिया, काली कुंडी, पलजी फलिया और चौकी पानी में सिर्फ खंबे खड़े हैं, लाइन सप्लाई नहीं किया जा रहा है। बिजली न होने से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे है। गांव में बिजली तार डालकर सप्लाई शुरू की जाए उसके बाद बिल लिए जाए। 6 साल बाद भी नहीं पहुंची बिजली रहवासियों ने बताया इन फलियों (बस्ती) में 250 परिवार हैं। यहां सर्वे के बाद 2017-18 में खंबे खड़े कर दिए गए थे, लेकिन अभी तक बिजली का सप्लाई नहीं किया गया। स्थानीय भारत और जय राम ने बताया कि बिना बिजली इस साल रात में सर्पदंश से मौत की घटनाएं हो चुकी है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/bill-sent-without-electricity-in-ratlipura-133810825.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/bill-sent-without-electricity-in-ratlipura-133810825.html
Comments
Post a Comment