रेल कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा:बोनस में-2028.57 करोड़ रुपए मिलेंगे 11 लाख कर्मचारियों को-रेल मंत्रालय की घोषणा
हर साल की तरह इस वर्ष भी भारतीय रेल में पदस्थ कर्मचारियों को दशहरा / दीपावली में दिए जाने वाले बोनस को घोषणा हो गई है। भारत सरकार रेलवे में कार्यरत 11 लाख से अधिक कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपए बांट रहा है। रेलवे 78 दिन का बोनस अधिकारी और कर्मचारियों को दे रहा है। दरअसल रेलवे का कहना है कि वर्ष 2023-2024 में रेलवे का कार्य निष्पादन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लदान किया और लगभग 6.7 बिलियन यात्रियों ने रेल यात्रा की। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में सभी का योगदान है। सरकार द्वारा रेलवे में रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण अवसंरचना में सुधार, परिचालन कुशलता और बेहतर प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं। यही वजह है कि रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन को सम्मान देते हुए, केंद्र सरकार ने 11,72,240 रेल कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये के उत्पादकता संबद्ध बोनस (पीएलबी) के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा / दशहरा की छुट्टी से पहले रेल कर्मचारियों को उत्पादकता संबद्ध बोनस का भुगतान किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 11.72 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के समतुल्य उत्पादकता संबद्ध बोनस राशि का भुगतान किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951/- रुपए दिए जाएगें। रेल कर्मचारियों की रेलपथ अनुरक्षक, लोको पायलट, रेलगाड़ी प्रबंधक (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारियों जैसी विभिन्न श्रेणियों को इस राशि का भुगतान किया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/diwali-gift-to-railway-employees-133743790.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/diwali-gift-to-railway-employees-133743790.html
Comments
Post a Comment