Skip to main content

NRI का प्लॉट हड़पने वाला गिरफ्तार:दिल्ली के पास फरीदाबाद से पकड़ा फ्रॉड, पहचान छुपाकर रह रहा था

NRI महिला का तीस लाख रुपए का प्लॉट एक फर्जी महिला विक्रेता खड़ी कर रजिस्ट्री कराने वाले ठग को तीन दिन की मशक्कत के बाद दिल्ली के पास फरीदाबाद से पकड़ा है। आरोपी इतना शातिर है कि पकड़े जाने के बाद अपनी पहचान छुपाते हुए पुलिस टीम को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूरी तैयारी से पहुंची थी। पुलिस ने उसकी एक नहीं चलने दी। पुलिस ने उसे असली आरोपी की पहचान कराने का बहाना बनाकर गाड़ी में ऐसा बैठाया कि फरीदाबाद से गाड़ी सीधे ग्वालियर में आकर रुकी है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उसके इस कृत्य में कौन-कौन शामिल है। सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार और टीआई महाराजपुरा धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि अमेरिका निवासी रंजना उपाध्याय का एक प्लॉट शताब्दीपुरम में है। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी रंजना ने अपनी बहन वंदना को दी थी। करीब दो साल पहले जब रंजना की बहन वंदना प्लॉट पर देखरेख करने पहुंची तो पता चला कि इस प्लॉट की रजिस्ट्री पुनीत सक्सेना और लखन गुर्जर के नाम हो गई है। इस पर वह अचंभित हुई क्योंकि उसकी बहन अमेरिका में थी। क्योंकि प्लॉट की देखरेख की जिम्मेदारी उनके पास थी तो रंजना कब आई और कब प्लॉट बेच गई। जब उसने बहन से बात की तो पता चला कि वह न तो ग्वालियर आई है और ना ही उसने प्लॉट का सौदा किया है। मामला समझ में आते ही रंजना ग्वालियर आई और मामले की शिकायत की। शिकायत की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि प्लॉट पुनीत और लखन ने खरीदा है और जिस महिला से रजिस्ट्री कराई वह रंजना नहीं बल्कि कोई और है। इसका पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुनीत के बारे में पता चला कि वह बड़ी-बड़ी कंपनियों में मशीनरी की बातचीत कर सप्लाई कराता है। इसका पता चलते ही उसकी तलाश करना शुरू किया, तब पता चला कि वह मेहगांव का रहने वाला है। मेहगांव पहुंची तो दिल्ली का मिला सुराग पुलिस आरोपी की तलाश में मेहगांव पहुंची तो पता चला कि वह अभी दिल्ली में रह रहा है। इसका पता चलते ही आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और यहां चला कि आरोपी जहां रहता था वहां से मकान खाली कर चला गया है। इसके बाद पुलिस ने फरीदाबाद पर एक रूम से उसे पकड़ा है। आरोपी वहां पहचान छुपाकर रह रहा था। पुलिस का कहना इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि एनआरआई महिला से ठगी करने वाले एक आरोपी को महाराजपुरा थाना पुलिस ने फरीदाबाद से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/arrested-for-grabbing-nris-plot-133457484.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...