एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची:सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे
आगामी त्योहारों को देखते एसडीएम रोशनी पाटीदार और खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा ग्राम सांभर और ग्राम अनारद में स्थित मावा निर्माताओं के निर्माण स्थलों की जांच की गई। ग्राम सांभर में मावा निर्माण कर विक्रय का कार्य कर रहे। अतुल पिता सूर्यमणि यादव जो की गोल्डन मावा भंडार नाम से मावा और मिठाई निर्माण कर विक्रय का व्यापार करते है। जांच के बाद सफेद मावा, पीला मावा और पेडा के नमूने जांच के लिए गए। इसी प्रकार ग्राम अनारद में शिव बहादुर पिता सीता राम यादव जो कि यादव मावा भंडार के नाम से मावा एवं मिठाई निर्माण का कार्य करते है से मावा एवं पेडा के दो नमूने जांच के लिए गए हैं। नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए है। जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में आगामी दिनों में कार्रवाई जारी रहेगी। लगाया जुर्माना न्यायालय एडीएम अश्विन कुमार रावत के समक्ष दायर किये गए प्रकरणों में निर्णय सुनाते हुआ विभिन्न खाद्य व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया है। जैन बेकरी, धामनोद पर 5 हजार, मां कलिका ट्रेडिंग सेंधवा पर 10 हजार, जी. वन एग्रो प्रोडक्ट गांधी नगर गुजरात पर 1 लाख 50 हजार, हर्ष टी स्टाल तिरला पर 25 हज़ार, संत सिंगाजी दूध डेयरी, धरमपुरी पर 50 हजार, बालाजी जनरल स्टोर पीथमपुर पर 25 हज़ार, मेघा टी कंपनी इंदौर पर 1 लाख, जायसवाल किराना ग्राम ककड़दा तहसील धरमपुरी पर 75 हजार, दूध विक्रेता अनिल पिता किशोर वर्मा बगड़ी पर 20 हजार, होटल श्रीमाया राजगढ़ पर 30 हजार, सोडेक्सो फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्राम बग्गड़ पर 01 लाख, पंजाब फूड प्रोडक्ट इंदौर पर 50 हज़ार, बालाजी फूड प्रोडक्ट इंदौर पर 50 हज़ार, एन. आर. इंटरप्राइजेज इंदौर पर 50 हजार, शीतल इंडस्ट्रीज इंदौर पर 50 हजार, होटल फूडी धामनोद पर 50 हजार, बाबजी फूड इंडस्ट्रीज उज्जैन पर 01 लाख, रिद्धि सिद्धि किराना धामनोद पर 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/dhar/news/sdm-and-food-department-team-arrived-for-investigation-133457340.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/dhar/news/sdm-and-food-department-team-arrived-for-investigation-133457340.html
Comments
Post a Comment