कलेक्टर ने सोयत-सुसनेर का किया दौरा:कहा- ई-केवाईसी करने में न हो लापरवाही, सुसनेर में पटवारियों की बैठक ली
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बुधवार को जिले के सोयत और सुसनेर का दौरा किया। सोयत में तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां कलेक्टर ने तहसील स्तर पर लम्बित नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर तहसीलदार को राजस्व महा अभियान 2.0 के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद शाम को कलेक्टर सुसनेर पहुंचे, यहां तहसील कार्यालय में पटवारियों और राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने किसानों की ई-केवाईसी करने के कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए, साथ ही लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर आरपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/agar-malwa/news/the-collector-visited-soyat-susner-133446438.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/agar-malwa/news/the-collector-visited-soyat-susner-133446438.html
Comments
Post a Comment