विदिशा जिले के पठारी थाना अंतर्गत ग्राम कांकलखेड़ी में एक 16 वर्षीय बालिका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मोनिका अहिरवार पिता तुलसीराम अहिरवार उम्र लगभग 16 वर्ष ने अपने घर की लकड़ी (म्यार) से लटक कर शनिवार की देर शाम को आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई विमलेश राय अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही कर मृतका मोनिका अहिरवार के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए पठारी अस्पताल ले गए। टीआई विमलेश राय ने बताया कि मृतक मोनिका के फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है। रविवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पठारी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/pathari/news/a-minor-girl-committed-suicide-in-kankalkhedi-133425367.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/pathari/news/a-minor-girl-committed-suicide-in-kankalkhedi-133425367.html
Comments
Post a Comment