सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत:पिकअप और बाइक में भीषण टक्कर, मजदूरी करके घर लौटते समय हादसे का हुए शिकार
मंगलवार को भानानादेही निवासी 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।जानकारी अनुसार कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के भानादेही गांव के रहने वाला संतोष पिता मोहनलाल परतेती उम्र 40 साल अपने साथी भरोसा चंद्रवंशी और रामचरण धुर्वे के साथ छिंदवाड़ा मजदूरी करने आया हुआ था। शाम 6 बजे संतोष अपने दोनों साथी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान बोरिया के समीप सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है की पिकअप चालक बाइक सहित तीनों को करीब 50 मीटर दूर घसीटते हुए ले गया था। हादसा इतना दर्दनाक था देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना में संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं गंभीर रूप से घायल भरोसा और रामचरण को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नागपुर रेफर कर दिया गया। सौसर के पास एक-एक कर दोनों ने भी दम तोड़ दिया घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। गांव में हुई 3 मौत ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । कुंडीपुरा पुलिस ने तीनों के शव को सुरक्षित मरचुरी में रखवा दिया है बुधवार की सुबह तीनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/three-friends-died-in-a-road-accident-133441862.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/three-friends-died-in-a-road-accident-133441862.html
Comments
Post a Comment