विष्णुपुरी कोयला खदान में मजदूर की मौत:काम करते समय खदान के अंदर बिगड़ी तबीयत ,अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
परासिया पेंच एरिया की विष्णु पुरी भूमिगत कोयला खदान में सोमवार को काम करने के दौरान एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने में साथी कर्मचारियों ने उसे खदान के बाहर लाकर जहां से उसे वाहन की मदद से केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सकों ने जांच उपरांत कामगार को मृत घोषित किया। शिवपुरी निवासी 51वर्षीय विपतलाल पिता माहूलाल डेहरिया विष्णुपुरी कोयला खदान में ठेका मजदूर था। जो सोमवार को अपने कार्य पर गया हुआ था। कार्य के दौरान खदान के भीतर उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया था। खान प्रबंधन द्वारा बताया जा रहा है कि मजदूर की तबीयत जब बिगड़ी तो उसे बड़कुही केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई बड़कुही पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सवेरे किया जाएगा। ज्ञात हो कि खदानों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते। जोकी ऐसी घटनाओं के कारण भी बनते हैं।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/laborer-dies-in-vishnupuri-coal-mine-133436086.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/laborer-dies-in-vishnupuri-coal-mine-133436086.html
Comments
Post a Comment