राजधानी भोपाल में स्टार शादी हॉल शाहजहांनाबाद के पास एक कछुआ मिला, जिसको भोपाल वन मंडल की क्रेक टीम ने रेस्क्यू कर वन विहार पहुंचाया। बजाया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे इलाके के लोगों को सड़क किनारे कछुआ नजर आया, जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने इसको विहार शाम करीब 5 बजे पहुंचाया। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि कछुए की ब्रीड के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, कछुए को टीम द्वारा वन विहार में छोड़ा गया है। वहां उसकी तमाम तरह की जांचे होंगी। उसके बाद ही इसके बारे में कुछ बताया जा सकता है। कछुआ कहां से आया और किसका है जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके के लोगों की माने तो कछुआ बड़ा कछुआ है। वन अधिकारियों इसकी पूरी संभावना है कि इसे यहां कोई लाया होगा।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-forest-department-team-rescued-him-and-sent-him-to-van-vihar-133430573.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-forest-department-team-rescued-him-and-sent-him-to-van-vihar-133430573.html
Comments
Post a Comment