Skip to main content

चौथी मंजिल से गिरी मेडिकल स्टूडेंट, मौत:पांच दिन पहले ही चाइना से ग्वालियर आई थी, डिप्रेशन में थी छात्रा

ग्वालियर में एक मेडिकल स्टूडेंट मल्टी के चौथे माले से गिर गई और उसकी मौत हो गई है। मृतका चाइना से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। अभी पांच दिन पहले ही वह चाइना से ग्वालियर आई थी। यहां वह डिप्रेशन में थी, जिसके चलते पिता ने उसे डॉक्टर पर चेकअप भी करवाया था। घटना रात नौ बजे डीडी नगर कोठारी हाउस के सामने की है। घटना के बाद घायल छात्रा को परिजन बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराजपुरा थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि मेडिकल स्टूडेंट का गिरना हादसा है या सुसाइड। फिलहाल परिजन भी पुलिस से बात नहीं कर रहे हैं। शहर के महाराज पुरा थाना क्षेत्र में डीडी नगर स्थित कोठारी हाउस के सामने रहने वाले राजीव दुबे आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तेज आवाज आई और आसपास के लोग व रिटायर्ड आर्मी मैन राजीव बाहर आए तो देखा उनकी 22 वर्षीय बेटी दीक्षा दुबे बाहर सड़क पर लहूलुहान पड़ी है। चार मंजिल पर फौजी का परिवार रहता है। संभवता चार मंजिल की छत से वह गिरी थी। तत्काल ही पड़ोसियों की मदद से उसे उपचार के लिए गोला का मंदिर स्थित बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया था। चाइना से कर रही थी MBBS की पढ़ाई बताया गया है कि दीक्षा चाइना से MBBS (बेचलर ऑफ मेडिसिन, बेचलर ऑफ सर्जरी) की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय से छात्रा डिप्रेशन में थी, जिसका उपचार शहर के एक मनोचिकित्सक से चल रहा था। अभी पांच दिन पहले ही वह चाइना से ग्वालियर आई थी और दो दिन पहले डॉक्टर पर चेकअप कराया गया था। पुलिस को आशंका है कि यह मामला सुसाइड का हो। पिता की इकलौती संतान है दीक्षा बताया गया है कि दीक्षा अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। अब पुलिस जांच कर पता लगा रही है कि उसने सुसाइड किया है या फिर उसका गिरना हादसा है। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर हादसे का पता लगाने के लिए सीन रीक्रिएशन भी कर रही है। चाइना में तो कोई परेशानी नहीं पुलिस यह भी पता लगा रही ह कि आखिरकार मेडिकल स्टूडेंट के डिप्रेशन का कारण क्या है। पुलिस को आशंका है कि उसके डिप्रेशन की जड़ चाइना से जुड़ा कुछ हो सकता है। पुलिस का कहना इस मामले में टीआई महाराजपुरा धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि छत से गिरकर MBBS की छात्रा की मौत हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पता नहीं चला है कि वह छत से गिरी है या फिर उसने सुसाइड किया है। अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/medical-student-falls-from-the-fourth-floor-and-dies-133488927.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...