परासिया के रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के ढाला गाँव मे खेत मे यूरिया डाल रहें किसान के पैर में सांप ने डंस लिया। किसान जयनारायण मरकाम खेत में यूरिया डालने के लिए गया था। इसी दौरान पैर में सांप ने डंस लिया।उसने खेत में काम कर रहे लोगों को आवाज दी। एक निजी वाहन से तत्काल परासिया अस्पताल लेकर आए। परासिया अस्पताल में डा अमन सिद्धिकी ने जय नारायण मरकाम का उपचार किया। तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार देर छिंदवाडा रेफर करने की व्यवस्था बनाई गई। 108 एंबुलेंस को काल किया गया। एंबुलेंस सभी व्यस्त थी। इमरजेंसी में एंबुलेंस नहीं मिल पाई। नतीजतन पीडित के परिजनों ने अपना वाहन बुलाकर तत्काल छिंदवाडा उपचार के लिए ले गए। पीडित के साथ आए लोगों ने बताया कि सांप काटने के बाद उसके पैर में बंद बांधकर ब्लैड से चीरा लगा दिया गया था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में 108 एंबुलेंस के संचालन में कुछ कमियां है। जिन्हें दूर करने की जरूरत है। इमरजेंसी में एंबुलेंस कभी नहीं मिलती। पेट दर्द बुखार के मरीज को लाने ऐंबुलेंस व्यस्त रहती है। जबकि इमरजेंसी के लिए मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिलती।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/a-snake-bit-a-farmer-working-in-the-field-133512664.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/a-snake-bit-a-farmer-working-in-the-field-133512664.html
Comments
Post a Comment