Skip to main content

जूड़ा डॉक्टर का अनोखा विरोध:हाथों में बांधी काली राखी, वी वॉंट जस्टिस के लगाए नारे

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद फिर उसकी हत्या के मामले में लगातार पूरे देश में डॉक्टर विरोध करने में जुटे हुए हैं, हालांकि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर 20 अगस्त को सुनवाई करने की बात कही है। इधर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आज विरोध स्वरूप अनोखे ढंग से राखी का त्यौहार मनाया गया। मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टरों ने अपने साथी पुरुष डॉक्टर को काली राखी बांधी जिस पर की पीड़ित डॉक्टर की फोटो भी लगी थी। विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारी सुरक्षा को लेकर सरकार ध्यान नहीं देती है तब तक इसी तरह से लगातार हमारे प्रोटेस्ट जारी रहेगा। सोमवार को पूरा देश जब धूमधाम से रक्षाबंधन त्यौहार मना रहा था उसे दौरान जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर कुछ हटकर राखी त्यौहार मना रहे थे। जूनियर डॉक्टरों ने एक दूसरे को काली राखी बांधी जिस पर की उसे डॉक्टर की फोटो लगी थी जिसकी कोलकाता में हत्या की गई है। डॉ रुद्रिका ने बताया कि कोलकाता में जिस तरह की घटना हुई है उसको लेकर पूरे देश में डॉक्टर में खासा आक्रोश है, यही वजह है कि जब तक डॉक्टर को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत जूनियर डॉक्टर पारस चंद्र ने कहा कि आप देख सकते हैं कि हम लोग आज एक अनोखी तरह से रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहे हैं, हमारे हाथों में वह राखी नहीं जो कि हर भाई को उनकी बहन बांध रही है, बल्कि हमारे हाथों में वह राखी बांधी गई है जो की एक मृत डॉक्टर की फोटो वाली है जिसकी की हत्या कर दी गई है। वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए जूनियर डॉक्टर ने समूचे मेडिकल कॉलेज कैंपस में घूमते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार करें।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/unique-protest-by-juda-doctor-133507512.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...