Skip to main content

बांग्लादेश में भारतीयों के साथ हो रहा है अत्याचार:हिन्दू सेवा परिषद ने निकाली विशाल मशाल यात्रा,अवैध घुसपैठियों को भगाने की मांग

बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वहां पर हिंदुओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है, युवतियों और किशोरियों को टारगेट किया जा रहा है। जिसको लेकर भारत में आक्रोश पनप रहा है। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी में भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाने और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में हिन्दू सेवा परिषद ने मंगलवार की रात को एक विशाल रैली निकाली और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जबलपुर के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से घुसपैठ कर बांग्लादेशी लोग रह रहे है, जिस पर की कार्रवाई की जाए। हिन्दू सेवा परिषद की मशाल यात्रा में जगतगुरू राघव देवाचार्य भी शामिल हुए। भारत माता चौक से सिद्ध पीठ काली मंदिर तक निकाली गई मशाल यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बांग्लादेश में भारतीय नागरिक के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली गई मसाल रैली में शामिल हुए जगत गुरु राघव देवाचार्य ने कहा कि भारत अखंड है, और अखंड ही रहेगा, बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है वह ठीक नहीं है। जगतगुरु ने कहा कि यह सैकड़ो मशाल इसलिए जलाई गई है कि अगर आर हमें ललकार रहे है तो हम इसके लिए तैयार है। वहीं हिन्दू सेवा परिषद के अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने बताया कि इन दिनों बांग्लादेश में हिन्दू भाइयों पर अत्याचार हो रहा है, उसके विरोध में यह मशाल यात्रा निकाली गई है। हिन्दू सेवा परिषद के अध्यक्ष ने बांग्लादेश की सरकार से कहा है कि हमारे हिंदू भाइयों को परेशान न किया जाए, नहीं तो इसका अंजाम भुगतने को भी तैयार रहे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो अत्याचार के विरोध में हिन्दू सेवा परिषद के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं भी शामिल हुए। अतुल जैसवानी का कहना है कि जबलपुर में भी सालों से अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठ कर यहां रह रहे है, और दीमक की तरह देश को खा रहे है, आने वाले समय में देश के लिए यह बहुत बड़ा खतरा है। अतुल जैसवानी का कहना है कि जबलपुर के कई क्षेत्रों में ये बांग्लादेश सालों से रह रहे है, जिस पर जबलपुर पुलिस-प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में भारत माता की जय की जयकारे लगाए गए एवं युवाओं के द्वारा बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के विरोध में भी नारे लगाए गए। बांग्लादेश में हुए अत्याचार को लेकर युवाओं ने इस मशाल को क्रांति का प्रतीक बताते हुए देश विरोधियों को एवं हिंदू धर्म विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प भी लिया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/indians-are-being-tortured-in-bangladesh-133478976.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...