Skip to main content

हत्या के आरोपी को गोली मारी, घटना संदिग्ध:घायल बोला-बाइक सवार आया गोली मारकर भाग गया

ग्वालियर में मुरैना के एक हिस्ट्रीशीटर को संदिग्ध हालात में गोली लगी है। गोली बदमाश के जांघ में लगी है। घायल का कहना है कि वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार आया और उसे गोली मार दी। घटना सोमवार रात फूलबाग प्रेस क्लब के पास की बताई जा रही है। घायल के जांघ पर ब्लैकनिंग है, जिससे पूरी घटना ही संदिग्ध नजर आ रही है। जिस विजय शाक्य पर घायल ने गोली मारने का आरोप लगाया है वो एक हत्या के मामले में फरियादी है। उस हत्याकांड में घायल मुख्य आरोपी है। इसके बाद पुलिस को पूरी कहानी संदिग्ध नजर आ रही है। घटना स्थल पर आसपास किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है, जबकि घायल के पैर में गोली लगी है। ग्वालियर में सोमवार रात मुरैना के एक बदमाश की जांघ में गोली लगने से वह घायल हुआ है। घटना के बाद घायल को उसके ही साथियों ने अस्पताल पहुंचाया है। घायल की पहचान मुरैना सबलगढ़ के रामपुर निवासी 27 वर्षीय मोनू उर्फ जयभान सिंह रावत के रूप में हुई है। घायल ने पुलिस को कहानी सुनाई है कि वह अपनी बुलेट बाइक से जा रहा था। अभी फूलबाग इलाके में प्रेस क्लब के पास ही पहुंचा था कि पीछे से बाइक पर सवार होकर आए विजय शाक्य ने उस पर गोली लगा दी। गोली बहुत पास से मारी गई थी, जो उसके जांघ में लगी है। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो वहां किसी ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। पास ही मैदान में मेला लगा है और म्यूजिक साउंड के चलते हो सकता है कि आवाज सुनाई न दे। घायल के एक्स-रे में जांघ में गोली फंसी हुई दिख रही है। मुरैना का हिस्ट्रीशीटर है घायल जब पुलिस ने पड़ोसी जिले में संपर्क किया तो पूरी कहानी सामने आई है। घायल मोनू उर्फ जयभान सिंह रावत मुरैना के सबलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या का केस चल रहा है। उसने जिस विजय शाक्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है वही हत्या के मामले में फरियादी है। अब पुलिस को पूरा मामला समझ में आ गया कि हत्या का आरोपी फरियादी को ग्वालियर में हत्या के प्रयास के मामले में उलझाना चाहता था। गोली बेहद करीब से मारी, ब्लैकनिंग भी है डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद साफ कहा है कि गोली बेहद करीब से मारी गई है। ठीक उसी तरह जैसे कोई खुद को मारता है। गोली का डायरेक्शन भी ऊपर से नीचे की ओर है। घाव के आसपास ब्लैकनिंग भी है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते एक महीने में पुलिस चार ऐसे मामलों का खुलासा कर चुकी है जिसमें खुद को गोली मारकर झूठा किसी का नाम लिया गया हो। पुलिस का कहना इस मामले में पड़ाव थाना प्रभारी ईला टंडन का कहना है कि एक युवक को गोली लगी है। वह एक शख्स का नाम भी ले रहा है। घायल हत्या के मामले में आरोपी है। मामले की जांच की जा रही है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/murder-accused-shot-incident-suspicious-133473169.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...