खरगोन| दो बार टलने के बाद अब शुक्रवार को नगर पालिका के साधारण व्यापक सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में शहर विकास के 49 बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। सम्मेलन में स्वीकृति मिलने पर कई महत्वपूर्ण कार्य हो सकेंगे। इनमें कायाकल्प योजना के तहत बनने वाले नए मार्ग पर विचार किया जाएगा। साथ ही शहर के सभी वार्डों में सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट, गति अवरोधक निर्माण, विभिन्न मार्गों का निर्माण, संपत्ति कर व जल कर निर्धारण, विभिन्न सामग्री क्रय करने, कुंदा तट पर सौंदर्यीकरण कार्य, गायत्री मंदिर से जिला अस्पताल तक सीसी मार्ग निर्माण, टंट्या मामा तिराहे से महर्षि स्कूल तक रोड चौड़ीकरण पर चर्चा होगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/nagar-panchayats-general-comprehensive-meeting-today-133416288.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/nagar-panchayats-general-comprehensive-meeting-today-133416288.html
Comments
Post a Comment