आकाशीय बिजली गिरने से 5 महिलाओं सहित एक व्यक्ति घायल:हलछठ पर घर में मंगल गीत गा रही थीं, सभी सिविल अस्पताल में भर्ती
मऊगंज थाना क्षेत्र के बरयाकला गांव में रविवार शाम को हलछठ पर्व पर महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इससे 5 महिलाएं घायल हो गईं। वहीं एक व्यक्ति भी घटना में घायल हुआ है। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाएं सोनिया यादव के घर पर मंगल गीत गा रही थीं। आकाशीय बिजली गिरने से ये हुए घायल बीएमओ डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच महिलाएं सहित एक पुरुष घायल हुआ है। जिनमें सोनिया यादव पति संभू यादव (उम्र 50) अन्नू यादव पति वृजेश यादव (उम्र 30), बिटोल यादव पति रामसिया यादव (उम्र 36), आरती यादव पति अर्जुन यादव (उम्र 27), पंचवती यादव पति भोला यादव (उम्र 28) और राजकुमार यादव पिता सुखई (उम्र 39 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का सिविल हॉस्पिटल मऊगंज में इलाज जारी है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/one-person-including-5-women-injured-due-to-lightning-133538935.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/one-person-including-5-women-injured-due-to-lightning-133538935.html
Comments
Post a Comment