केरवा डैम के 4, भदभदा का 1 गेट खुला:भोपाल में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा; सीजन में 36 इंच से ज्यादा बारिश हुई
भोपाल में गुरुवार रात से तेज बारिश हो रही है। जिससे नादरा बस स्टैंड समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जबकि तुलसी नगर, हर्षवर्धन समेत 50 से अधिक इलाकों में बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह से भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इधर, शुक्रवार दोपहर केरवा डैम का जल स्तर बढ़ गया। इसके चलते डैम के 4 गेट के खोले गए हैं। वहीं, भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। तेज बारिश की वजह से शाम को बड़ा तालाब में पानी का लेवल 1666.80 फीट हो गया। फुल टैंक लेवल तक पानी आने के बाद रात 8.15 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोल दिया गया। पानी तेजी से कलियासोत डैम की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में संभावना है कि कलियासोत डैम के गेट भी जल्दी खोल दिए जाएंगे। इधर, शुक्रवार को भोपाल में 53 मिमी यानी, 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। 8 दिन के ब्रेक के बाद फिर बारिश का दौर अगस्त के आखिरी दिनों में 8 दिन के ब्रेक के बाद राजधानी फिर तरबतर हो रही है। पिछले 4 दिन से तेज और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में भोपाल में 13 इंच बारिश होने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 10 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। वहीं, सीजन में 36 इंच से ज्यादा बारिश हो गई है, जो सीजन की करीब 98 प्रतिशत तक है। अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली है। शुरुआती 4 दिन तक भोपाल में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश का दौर ही चला। इस कारण अगस्त तक कोटा भी फुल नहीं हो सका है, लेकिन अब तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। सभी डैम के खुल चुके गेट अबकी बार भोपाल के सभी डैम के गेट भी खुल चुके हैं। कलियासोत डैम के सभी 13 गेट खोले जा चुके हैं। कोलार डैम के 8 में से 4 गेट खुले हैं। भदभदा और केरवा डैम के गेट भी खोले गए थे। बारिश थमने के बाद गेट बंद कर दिए गए। पिछले 12 दिनों से गेट बंद है। शुक्रवार को केरवा और भदभदा डैम के गेट फिर से खोल दिए गए। अगस्त में 14 दिन बारिश का ट्रेंड भोपाल में अगस्त के महीने में एवरेज 14 दिन बारिश होने का ट्रेंड है। इस महीने 13 इंच पानी बरसता है। इस बार शुरुआत के 4 दिन में 6.9 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद हल्की बारिश से आंकड़ा साढ़े 10 इंच तक पहुंच गया। अगस्त के आखिरी दिनों में तेज पानी गिरने से सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो सकता है। इस बार 106% बारिश का अनुमान भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। अगस्त में बारिश की यह रहती है स्थिति
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/it-rained-overnight-in-bhopal-133525952.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/it-rained-overnight-in-bhopal-133525952.html
Comments
Post a Comment