Skip to main content

कलेक्टर ने झंडा दूसरे केन्द्र का किया शुभारंभ:22 रुपए में मिलेगा झंडा

हर घर तिरंगा अभियान’’ के अंतर्गत झंडा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ कलेक्टर कार्यालय मुरैना में कलेक्टर अंकित अस्थाना ने किया। जिसका संचालन मुरैना विकासखंड से मिथलेश बघेल द्वारा किया जा रहा है। झंडा मात्र 22 रूपये की दर पर उपलब्ध है। इसी तरह से पुरानी जिला पंचायत, शहीद संग्रहालय, नवीन जिला पंचायत, पुरानी कलेक्ट्रेट व समस्त जनपद कार्यालय आजीविका मिशन में भी झंडे विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। विक्रय केंद्र के शुभारंभ के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके गोस्वामी, डीपीएम दिनेश सिंह तोमर व समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे। ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के लिये झण्डा विक्रय केन्द्र निर्धारित अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे झण्डा विक्रय केन्द्र प्रातः 10 से सायं 06 बजे तक झण्डे क्रय करने के लिये खुले रहेंगे। आम नागरिकों को झण्डे उपलब्ध नगद विक्रय कराये जाने के लिये विक्रय केन्द्र निर्धारण किये गये है। सभी स्थलों पर 12 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक प्रातः 10 से सायं 06 बजे तक झण्डे क्रय किये जा सकते है। जिसमें कार्यालय कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, आजीविका मार्ट पुरानी कलेक्ट्रेट, आजीविका मार्ट शहीद संग्रहालय, जनपद पंचायत अम्बाह, जनपद पंचायत जौरा, जनपद पंचायत कैलारस, जनपद पंचायत मुरैना, जनपद पंचायत पहाडगढ़, जनपद पंचायत पोरसा, जनपद पंचायत सबलगढ़ से झण्डे क्रय किये जा सकते है। झण्डा विक्रय केन्द्र के प्रभारी संबंधित स्थल पर स्वयं-सहायता समूहों से हर घर तिरंगा अभियान में समस्त नियमों का पालन करते हुये विक्रय के लिये स्टॉल, बैनर सहित झण्डे व प्रचार सामग्री आदि समूह की दीदियों को झण्डा विक्रय हेतु समन्वय कर कार्य करना सुनिश्चित करें।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/the-collector-inaugurated-the-second-centre-133473504.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...